{"_id":"6273e0bb2df4351ce679930c","slug":"notice-to-principal-for-commenting-amethi-mp-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी: 'खेल मैदान स्मृति ईरानी नहीं बनवा रहीं, यह जनता के पैसे से बन रहा है', टिप्पणी करने वाले प्रधानाध्यापक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी: 'खेल मैदान स्मृति ईरानी नहीं बनवा रहीं, यह जनता के पैसे से बन रहा है', टिप्पणी करने वाले प्रधानाध्यापक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Thu, 05 May 2022 08:05 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 05 May 2022 08:05 PM IST
सार
प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने या जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी।
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताला स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम के प्रधानाध्यापक को स्थानीय सांसद पर टिप्पणी करना भारी पड़ा है। बीडीओ के पत्र को संज्ञान लेते हुए बीईओ ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने या जवाब से संतुष्ट नहीं होने पर बीईओ ने प्रधानाध्यापक को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
स्थानीय ब्लॉक की ग्राम पंचायत ताला प्रथम में जीतेंद्र कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार यादव द्वारा प्रधानाध्यापक को जारी नोटिस में कहा गया है कि खंड विकास अधिकारी अमेठी की ओर से शिकायत मिली है। बीडीओ ने कहा है कि ग्राम विकास अधिकारी विपुल कुमार तिवारी ने लिखित में बताया है कि 27 अप्रैल को सुबह करीब 9:30 बजे ग्राम पंचायत ताला में मिनी स्टेडियम के बाउंड्री वाल निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान एवं अन्य मौजूद ग्रामीणों द्वारा भूमि पूजन का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद थे। ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता मिनी स्टेडियम के निर्माण का कार्य शुरू होने पर खुशी जाहिर कर रहे थे वहीं प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार तिवारी द्वारा टिप्पणी की गई थी खेल मैदान सांसद नहीं बनवा रही हैं। यह जनता के पैसे से बनाया जा रहा है। इसमें किसी भी पार्टी का पैसा नहीं लग रहा है। उक्त टिप्पणी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता और प्रधानाध्यापक के बीच बहस हुई। ग्राम प्रधान ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। बीईओ की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 27 अप्रैल को कार्य दिवस था।
विज्ञापन
विद्यालय का समय सुबह 7:30 बजे से अपराह्न 1:30 बजे तक निर्धारित है। इस समय प्रधानाध्यापक को विद्यालय में रहकर विभागीय दायित्वों का निर्वहन करना था। बीईओ ने प्रधानाध्यापक को दो दिन के भीतर साक्ष्य सहित अपना पक्ष निश्चित रूप से देने का निर्देश दिया है।
गौरतलब है कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों की मांग पर मिनी स्टेडियम बनाए जाने की घोषणा की थी। इसी के बाद मिनी स्टेडियम के निर्माण की कवायद शुरू हुई है। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापक द्वारा अपना पक्ष प्रस्तुत न करने व संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की संस्तुति कर दी जाएगी।