{"_id":"5aeadf084f1c1b390a8b7cc3","slug":"nomination-for-kairana-and-nurpur-election-begins-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना और नूरपुर उपचुनाव: नामांकन के साथ ही शुरू हुआ घमासान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना और नूरपुर उपचुनाव: नामांकन के साथ ही शुरू हुआ घमासान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 03 May 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
election
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना लोकसभा और बिजनौर की नूरपुर विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गयी। डीआईजी कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि 3 मई से शुरू हो रही नामांकन प्रक्रिया 14 मई तक चलेगी।
विज्ञापन
मतदान 28 मई को होगा जबकि मतगणना 31 मई को होगी। इस उपचुनाव में कुल 1094 मतदान केंद्र व 2056 मतदान बूथ बनाए गए हैं। उपचुनाव को लेकर इन जिलों में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन कक्ष के 100 मीटर के दायरे में कोई वाहन नहीं आ सकेंगे। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि नामांकन स्थल पर शस्त्र या कोई आपत्तिजनक वस्तु न पहुंचे। एक समय में एक ही उम्मीदवार को नामांकन कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा और एक प्रत्याशी के साथ केवल चार लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे।
विज्ञापन
प्रवीण कुमार ने बताया कि नामांकन स्थल से 100 मीटर के दायरे में बैरिकेडिंग लगाई जाएगी। बैरिकेडिंग के प्रवेश द्वार पर ही चेकिंग की जाएगी और इस चेकिंग की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।