Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Electric cables laid inside sewer, hindering cleaning efforts

Lucknow News: सीवर के अंदर डाल दिए बिजली के केबल, सफाई में आ रही बाधा

Fri, 27 Nov 2026 02:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Electric cables laid inside sewer, hindering cleaning efforts
मैनहोल के ऊपर बिजली का केबल।
लखनऊ। बिजली विभाग की लापरवाही से शहर के कई इलाकों में सीवर लाइनों के अंदर और मैनहोल के ऊपर हाईवोल्टेज बिजली के केबल डाल दिए गए हैं। इससे सीवर की सफाई प्रभावित हो रही है। साथ ही सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। कई साल से शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हो सका है। अब गोमतीनगर में भी केबल के कारण सीवर सफाई का काम बाधित हो गया है।
विज्ञापन

शहर के पुराने और नए दोनों इलाकों में यह समस्या सामने आई है। ऐशबाग, अलीगंज के पुरनिया चौराहे, सेक्टर-एच और गोमतीनगर के विभव खंड समेत कई जगह सीवर लाइनों के भीतर 33 केवी तक के बिजली के केबल डाल दिए गए हैं। सीवर चोक होने की शिकायत पर जब जलकल विभाग और निजी कंपनी सुएज इंडिया की टीमें सफाई के लिए पहुंचती हैं तो इन केबल के कारण काम करना मुश्किल हो जाता है। बृहस्पतिवार को गोमतीनगर में भी ऐसी ही स्थिति सामने आई, जिससे सफाई का काम रुक गया।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद भी नहीं हटाए गए केबल
सीवर लाइनों में बिजली के केबल होने से सफाई मशीनों का इस्तेमाल प्रभावित हो रहा है। जलकल विभाग कई साल से बिजली विभाग को इस समस्या से अवगत करा रहा है, लेकिन सभी जगहों से केबल नहीं हटाए गए हैं। बीते साल मामला शासन स्तर तक पहुंचा था। सीवर संबंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने भी नाराजगी जताई थी। इसके बाद बिजली विभाग ने जलकल की टीम के साथ संयुक्त सर्वे शुरू किया, लेकिन समस्या अब भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मशीनों से सफाई करने में आ रही दिक्कत
Iसीवर लाइनों की नियमित सफाई और सिल्ट निकालने के लिए आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया जाता है। विजयंत खंड में मैनहोल के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार केवी के बिजली केबल के कारण मशीन को सही स्थिति में लगाना मुश्किल हो रहा है। इससे मैनहोल की पूरी क्षमता के साथ सफाई नहीं हो पा रही है। सीवर में जमा सिल्ट और अन्य अवरोध भी पूरी तरह नहीं निकल पा रहे हैं। इस संबंध में बिजली विभाग को कई बार पत्र लिखा जा चुका है, लेकिन अब तक सभी स्थानों से केबल नहीं हटाए गए हैं।I

I- अक्षत कुमार, कम्युनिकेशन मैनेजर सुएज इंडियाI
Iसंयुक्त निरीक्षण में लखनऊ मध्य जोन में 23 स्थानों पर सीवर के अंदर बिजली के केबल मिले थे। इन सभी जगहों से केबल हटाकर समस्या का समाधान कर दिया गया है।I
I- कमलेश कुमार चौधरी, अधीक्षण अभियंता, लखनऊ मध्य जोनI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article