{"_id":"6b08988af8b7a5852d0815fc","slug":"a-private-hospital-has-launched-an-anganwadi-initiative-lucknow-news-c-13-lko1005-2026301-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: एक निजी चिकित्सालय, एक आंगनबाड़ी अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: एक निजी चिकित्सालय, एक आंगनबाड़ी अभियान शुरू
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करतीं राज्यपाल।
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बृहस्पतिवार को जनभवन में ''एक निजी चिकित्सालय-एक आंगनबाड़ी'' अभियान की शुरुआत की। इसके तहत लखनऊ के 22 आंगनबाड़ी केंद्रों को 22 निजी चिकित्सालयों के गोद लेने की समीक्षा की गई। राज्यपाल ने निजी चिकित्सा संस्थानों से संवाद करते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं व माताओं के स्वास्थ्य, पोषण और समग्र विकास के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।
उन्होंने लखनऊ से इस अभियान की शुरुआत करते हुए एक सुव्यवस्थित प्रोजेक्ट तैयार करने और सभी 22 आंगनबाड़ी केंद्रों का समग्र डाटा संकलित करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने से पूर्व उनकी आधारभूत स्थिति का विस्तृत डाटा तैयार किया जाए तथा गोद लेने के बाद किए गए कार्यों के प्रभाव और परिणामों का भी नियमित आकलन हो।
राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के लिए मां, बेटी और बच्चों को स्वस्थ बनाना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य की नींव गर्भावस्था के नौ महीनों से ही रखी जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा हर परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य व कल्याण पर हर साल होने वाले व्यय को समाज की सहभागिता से कम करने तथा उपलब्ध संसाधनों का बेहतर प्रयोग करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर राज्यपाल के विशेष कार्याधिकारी डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद, निदेशक आईसीडीएस हर्षिता माथुर, पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा संस्थान के कुलपति डॉ. अमित देवगन आदि उपस्थित थे।