फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   news for lucknow metro commercial run

ऐसे तो 15 जून तक नहीं चल पाएगी लखनऊ मेट्रो

Wed, 31 May 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 31 May 2017 03:38 PM IST
विज्ञापन
news for lucknow metro commercial run
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ मेट्रो का 15 जून से प्रस्तावित कॉमर्शियल रन भी फंसता दिख रहा है। दरअसल, आयुक्त मेट्रो रेल संरक्षा (सीएमआरएस) की तरफ से कोई तारीख अभी तक निरीक्षण के लिए नहीं मिल पाई है। 

विज्ञापन


आयुक्त रेल संरक्षा (सीआरएस) शैलेष पाठक का कहना है कि अभी तक उन्हें लखनऊ मेट्रो की तरफ से कोई आवेदन ही नहीं मिला है। ऐसे में सीएमआरएस के निरीक्षण की तारीख तय करने का कोई औचित्य ही नहीं है। 
विज्ञापन


सीएमआरएस का निरीक्षण तय करने से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी तक केवल रॉलिंग स्टॉक के ट्रायल की रिपोर्ट ही उन्हें मिली है। इस रिपोर्ट को अनुमति के लिए रेलवे बोर्ड भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लखनऊ मेट्रो को अपने कॉमर्शियल रन के लिए प्रस्तावित रूट पर काम पूरा कर उसकी सूचना एक फॉर्म में भरकर देनी थी। इस सूचना के मिलने के बाद ही सीएमआरएस का निरीक्षण कराया जा सकता है। 


अभी तक यह सूचना आवेदन के लिए बने फॉर्म में मिल नहीं सकी है। 
वहीं इस बारे में लखनऊ मेट्रो के पीआरओ अमित कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सीएमआरएस निरीक्षण के लिए आवेदन पूरी सूचना के साथ भेजा जा चुका है। जो भ्रम है, उसे दिखवा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed