{"_id":"5ecaeaa88ebc3e90420459b5","slug":"newborn-babys-report-is-negative179","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : कोरोना संक्रमित मां का दूध पी रहे नवजात की पहली रिपोर्ट निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : कोरोना संक्रमित मां का दूध पी रहे नवजात की पहली रिपोर्ट निगेटिव
Mon, 25 May 2020 04:34 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना पॉजिटिव मिली प्रसूता के नवजात बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस राहत भरी खबर के बीच डॉक्टरों का कहना है कि मां व बच्चे का दूसरी बार नमूना जांच के लिए जल्द भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
अयोध्या निवासी गर्भवती को बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आने पर लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी नार्मल डिलीवरी कराई थी। मां व बच्चा एक ही वार्ड में भर्ती हैं। संक्रमित मां उसे अपना दूध भी पिला रही है।
विज्ञापन
अस्पताल निदेशक डॉ. डीएस नेेगी ने बताया कि नवजात की पहली रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। दो दिन बाद मां व बच्चे का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन