फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New trains will start from Gomtinagar station for Mumbai, Katra and Puri

Lucknow News: गोमतीनगर स्टेशन से मुंबई, कटरा व पुरी के लिए शुरू होंगी नई ट्रेनें

Mon, 01 Sep 2025 02:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
New trains will start from Gomtinagar station for Mumbai, Katra and Puri
प्रतीकात्मक तस्वीर। 
लखनऊ। गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का कारवां बढ़ेगा। मुंबई, कटरा व पुरी के लिए नई ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। इस बाबत प्रस्ताव तैयार किए जा चुके हैं। ऐसा होने से यात्रियों को खासी राहत हो जाएगी। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलते ही ट्रेनों की समयसारिणी बनाने का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

सूत्र बताते हैं कि गोमतीनगर स्टेशन से पुरी के लिए जिस ट्रेन को चलाने की तैयारी है वह साप्ताहिक होगी। अभी चारबाग स्टेशन के रास्ते पुरी के लिए नीलांचल एक्सप्रेस चलती है। नई ट्रेन के बाद पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए दो ट्रेनों के विकल्प हो जाएंगे। दूसरी ओर मुंबई के लिए जो ट्रेन चलाई जाएगी, वह नियमित होगी। तीनों ट्रेनों के लिए अफसर खासा जोर दे रहे हैं। तीनों रूट पर दिसंबर के अंत तक ट्रेनों को पटरी पर उतारने का लक्ष्य रखा गया है। मंजूरी के लिए अफसर रेलवे बोर्ड से लगातार संपर्क में हैं। डीआरएम गौरव अग्रवाल ने बताया कि गोमतीनगर स्टेशन का कद बढ़ाने पर जोर है। यात्रियों की आवश्यकता को देखते हुए लंबी दूरी की ट्रेनों में वृद्घि की जाएगी।
विज्ञापन


---

लगातार बढ़ रही है गोमतीनगर स्टेशन पर ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को विकसित करने की योजना भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाई थी। उनके सपने को केंद्र सरकार ने साकार किया और स्टेशन अपग्रेडेशन पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए। इसके तहत स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर तैयार किया गया। पहले चरण का काम पूरा हो गया है, दिसंबर तक दूसरा फेज भी पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही गोमतीनगर स्टेशन से ट्रेनों की संख्या में लगातार वृद्घि की जा रही है। पटना, गोरखपुर, दरभंगा, मालदाटाउन, कामाख्या, जयपुर आदि जगहों की कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed