{"_id":"6243ef02fe3e79759646b32b","slug":"new-plans-will-be-executed-to-get-revenue-resources-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने की नए सिरे से बनेगी रणनीति, कोई भी विभाग नहीं प्राप्त कर सका तय लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजस्व प्राप्तियां बढ़ाने की नए सिरे से बनेगी रणनीति, कोई भी विभाग नहीं प्राप्त कर सका तय लक्ष्य
Wed, 30 Mar 2022 11:17 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:17 AM IST
सार
वित्त वर्ष 2021-22 में कोई भी विभाग तय लक्ष्य प्राप्त करने की स्थिति में नहीं है। मुख्य सचिव ने राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के लिए विभागों को रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व बढ़ाने के लिए नई संभावनाएं तलाशेगी। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राजस्व प्राप्ति वाले विभागों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने राजस्व प्राप्तियों में वृद्धि के लिए विभागों को रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2021-22 की राजस्व प्राप्तियों की हाल में समीक्षा की गई। पता चला कि कोई भी विभाग 31 मार्च तक तय लक्ष्य प्राप्त करने की स्थिति में नहीं है। मुख्य कर-करेत्तर प्राप्तियों से जुड़े विभागों में वाणिज्य कर विभाग ने वार्षिक लक्ष्य 1,04,385 करोड़ के सापेक्ष मार्च अंत तक 96,700 करोड़ रुपये की प्राप्ति की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
आबकारी विभाग ने 41,500 करोड़ के लक्ष्य के सापेक्ष 36,300 करोड़ रुपये की प्राप्ति सुनिश्चित करने की बात कही है। स्टांप व निबंधन विभाग ने वार्षिक लक्ष्य 25,500 करोड़ रुपये के सापेक्ष 20 हजार करोड़ रुपये, परिवहन विभाग ने 9350 करोड़ के सापेक्ष 7,000 करोड़ रुपये प्राप्ति की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
इसी तरह भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग ने 4500 करोड़ रुपये लक्ष्य के सापेक्ष 60 प्रतिशत प्राप्ति की ही बात कही है। ऐसे में कोई भी विभाग निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने की स्थिति में नजर नहीं आ रहा है। कम राजस्व प्राप्तियों का असर प्रस्तावित योजनाओं व परियोजनाओं की प्रगति पर पड़ता है, जिनके लिए बजट की पर्याप्त उपलब्धता नहीं हो पाती।
मुख्य सचिव ने राजस्व प्राप्तियों से जुड़े समस्त विभागों को 2021-22 के बकाया दिनों में विशेष प्रयास कर राजस्व वसूली में बढ़ोतरी लाने तथा आगामी वित्त वर्ष 2022-23 में राजस्व प्राप्ति में वृद्धि की नई संभावनाओं पर विचार कर रणनीति तैयार करने का निर्देश दिया है।