फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new dress for new control room's police

नए कंट्रोल रूम के कर्मचारियों की होगी नए रंग की वर्दी

Sat, 17 Aug 2013 08:14 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 17 Aug 2013 08:14 AM IST
विज्ञापन
new dress for new control room's police

राज्य के विभिन्न महानगरों में स्थापित हो रहे अत्याधुनिक तकनीकी के पुलिस कंट्रोल रूमों में तैनात पुलिसकर्मियों की अलग पहचान होगी।

विज्ञापन


इसके लिए उनकी वर्दी पुलिस व यातायात विभाग से भिन्न रखी जाएगी। इनकी वर्दी का रंग अलग रखने के लिए शुक्रवार को शासन में उच्च स्तरीय बैठक हुई।

विज्ञापन

कंट्रोल में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को खास पहचान देने के लिए शासन स्तर पर हुई बैठक की जानकारी देते हुए आईजी कानून-व्यवस्था आरके विश्वकर्मा ने बताया कि अभी वर्दी का रंग तय नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले चरण में कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद और गाजियाबाद में इन कंट्रोल रूम की स्थापना की जा रही है। सभी कंट्रोल रूमों के साथ चार पहिया व दो पहिया वाहनों के अलावा साइकिल भी होगी।


चार पहिया वाहन पर एक दरोगा दो सिपाही व एक चालक तैनात होगा जबकि दो पहिया वाहन पर दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। कई वाहन ऐसे होंगे, जिनमें सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। ऐसे वाहनों का प्रयोग कानून-व्यवस्था के मौके पर खासा महत्वपूर्ण होगा।


आईजी ने बताया कि कंट्रोल से जुड़े पुलिसकर्मियों की अलग वर्दी निर्धारित करने का उद्देश्य उनकी अलग भूमिका को तय करना है। इस वर्दी का अभी निर्धारण नहीं हो सका है लेकिन इस पर विचार चल रहा है। जल्द ही इस पर फैसला आ जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed