{"_id":"5864b6834f1c1b132ceec1ae","slug":"new-born-baby-found-near-mazar-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ शहर एक बार फिर हुआ शर्मसार, मजार पर फेंक दी गई बिटिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ शहर एक बार फिर हुआ शर्मसार, मजार पर फेंक दी गई बिटिया
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
Updated Sat, 31 Dec 2016 01:21 PM IST
विज्ञापन
मजार पर मिली नवजात
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर-ए-तहजीब फिर एक बार शर्मसार हुई। एक नवजात बिटिया को फिर कोई लावारिस छोड़ गया। घटना मलिहाबाद के दिलावरनगर की है। सुबह सैर पर निकले रूपचंद सैनी ट्रैक किनारे से बच्चे की रोने की आवाज सुन रुक गए।
विज्ञापन
पास ही मजार के पास उन्हें एक बच्ची बिलखती हुई मिली। उन्होंने उसे गोद में लेकर चुप कराया और प्रधान राम विलास रावत को फोन किया। स्थानीय लोगों के साथ प्रधान मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे लोगों में मलिहाबाद के गोस्वा की माधुरी भी थी। नवजात को देखकर उन्होंने कहा कि उनके दो बेटे हैं, लेकिन बिटिया नहीं है, इसलिए वे नवजात को पालना चाहती
विज्ञापन
इस पर प्रधान और पुलिस ने कागजों पर उनकी जानकारी दर्ज करके नवजात माधुरी को गोद दे दी। यह सब दत्तक नियमों को ताक पर रखकर किया गया। पुलिस को लावारिस नवजात मिलने पर सबसे पहले 1098 हेल्प लाइन पर फोन करना चाहिए था, जहां से नवजात को सरकार की बाल कल्याण समिति अपने संरक्षण में लेती और उसे नियमों के तहत गोद दिया जाता। पर ऐसा नहीं किया गया।