फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nagr nigam take Bunglow

आजम की बहन से खाली कराया आलीशान बंगला

Tue, 03 Nov 2020 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Nagr nigam take Bunglow
आजम की बहन से खाली कराया आलीशान बंगला
विज्ञापन

राजधानी में नगर निगम प्रशासन ने सोमवार सुबह सपा सांसद आजम खां की बहन निकहत अफलाक को रिवर बैंक कॉलोनी में आवंटित बंगले से बेदखल कर दि
या। निगम ने करीब 15 दिन पहले बंगले का आवंटन निरस्त किया था। मालूम हो कि 13 साल पहले बंगले का आवंटन निकहत को किया गया था। नगर निगम ने ही बैकडोर से अपने खर्च पर इसे संवारा भी था।
मोहलत का समय बीतने के बाद सोमवार सुबह छह बजे ही नगर निगम की टीम दलबल के साथ पहुंची और कानूनी खानापूरी के बाद बंगले का कब्जा ले लिया। सूत्रों ने बताया कि मौके पर एक वकील आए थे, लेकिन माहौल भांप कर लौट गए।
विज्ञापन

नहीं लगने दी गई कार्रवाई की भनक
नगर निगम प्रशासन ने कार्रवाई को गोपनीय रखा था। इसमें शामिल कई अधिकारियों व कर्मचारियों को भी तब पता चला जब उन्हें मौके पर तलब किया गया। कार्रवाई की कमान अपर नगर आयुक्त अर्चना द्विवेदी को दी गई थी। कर अधीक्षक दिलीप श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी दिलीप कुमार-डे भी शामिल रहे। रेंट और प्रवर्तन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आधार पर निरस्त हुआ था आवंटन
नगर निगम ने यह आधार बनाते हुए आवंटन निरस्त किया था कि जब निकहत अफलाक को बंगला आवंटित हुआ था तब वह किसी सरकारी सेवा में नहीं थी और न ही लखनऊ में कार्यरत थीं। ऐसे में जो आवंटन हुआ, वह गलत था।
यह हुई थी शिकायत
रामपुर निवासी मुस्तफा हुसैन ने जुलाई में मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि इंदिरा नगर के राजीव नगर स्थित पानी गांव निवासी स्वर्गीय एमएम खान की बेटी निकहत अफलाक को 2004 में फर्जी प्रार्थना पत्र पर रिवर बैंक कॉलोनी में मकान नंबर 10/4 आवंटित किया गया था। इसके बाद जी-1 आवंटित गया। इसे फिर बदलकर भवन संख्या ए-2/1 आवंटित किया गया। ऐसे में गलत तथ्यों के आधार पर किए गए आवंटन को निरस्त किया जाए।

ले लिया कब्जा
नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने बताया कि आवंटन निरस्त होने के बाद 15 दिन का समय बंगला खाली करने के लिए दिया गया था। इसके बाद भी बंगले का कब्जा नहीं लौटाया गया। नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बंगले का कब्जा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed