फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nagar nigam will construct the six new kalyan mandap

नगर निगम की इस योजना से कम हो जाएगा वैवाहिक आयोजनों का खर्च

Thu, 03 May 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 03 May 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam will construct the six new kalyan mandap
डेमो पिक्चर

शहर मे छह नए कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसके लिए नगर निगम ने हरी झंडी दे दी है। कल्याण मंडप के लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। नगर निगम अभी शहर में 10 कल्याण मंडपों का संचालन नगर निगम करता है।

विज्ञापन


छह नए बन जाने के बाद इनकी संख्या 16 हो जाएगी। इससे शहरवासियों को कम खर्च में वैवाहिक आयोजन के लिए और स्थल उपलब्ध हो सकेंगे।

नए बनने वाले चार कल्याण मंडपों के लिए के लिए बजट सांसद राजनाथ सिंह की निधि से मिलेगा और और दो का पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, नई दिल्ली के बजट से निर्माण होगा। 

विज्ञापन

किराया काफी कम 

नगर निगम के जो दस कल्याण मंडप हैं उनमें महानगर और कानपुर रोड मानसरोवर योजना के कल्याण मंडप को छोड़ शेष अन्य का किराया प्राइवेट की तुलना मे काफी कम है। यह 2500 रुपये से 13000 रुपये के बीच है। महानगर और मानसरोवर योजना में ही किराया 50 हजार रुपये से अधिक है। इसमें पूरा कल्याण मंडप न बुक कराए जाने पर किराया कम हो जाता है।

यहां बनेंगे नए कल्याण मंडप

  • कुतुबपुर, मनकामेश्वर वार्ड
  • कंधारी बाजार प्राथमिक विद्यालय परिसर नजरबाग वार्ड 
  • रजा नगर, आलमनगर वार्ड
  • दौलतगंज वार्ड
  • बाबापुरवा, पेपर मिल कॉलोनी वार्ड
  • पुराना हैदरबाद, काल्विन कॉलेज-निशातगंज वार्ड


मिलेगी सहूलियत
शहर में छह स्थानों पर नए कल्याण मंडप बनाए जाएंगे। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके बनने से इलाके के लोगों को वैवाहिक आयोजन के लिए एक अच्छी सुविधा मिल जाएगी। 
उदयराज सिंह, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed