{"_id":"5ca48a70bdec22144002ee3d","slug":"murder-planned-by-wife-with-lover-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से कराई पति की हत्या, फिर मजदूर को फंसाने की रची थी साजिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से कराई पति की हत्या, फिर मजदूर को फंसाने की रची थी साजिश
Wed, 03 Apr 2019 04:03 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Apr 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शबनम और शमीम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में इटौंजा पुलिस ने कस्बा महोना के मोहल्ला शेख टोला में बीते शनिवार रात कदीर खान उर्फ गुड्डू उर्फ कालिया की हत्या के मामले में उसकी पत्नी शबनम और मोहल्ला कटरा निवासी उसके प्रेमी मो. शमीम को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उनके कब्जे से खून से सना चाकू बरामद हुआ। क्षेत्राधिकारी बीकेटी डॉ. बीनू सिंह ने बताया कि शबनम ने अपने प्रेमी से पति की हत्या कराकर मजदूर को फंसाने की साजिश रची थी। शक के आधार पर नामजद मजदूर विशाल बेकसूर निकला। तख्त पर खून से लथपथ शव देखकर वह भाग गया था।
विज्ञापन
मालूम हो लखनऊ में इंटौजा के कस्बा महोना में शनिवार रात एक युवक की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। वह अपने घर के पास अधबने मकान में रह रहे मजदूर के साथ शराब पीने गया था। परिवारीजनों ने सुबह तख्त पर खून से लथपथ शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। मजदूर पर हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों को घर से किया गिरफ्तार
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
कॉल डिटेल से पुलिस को शबनम और शमीम के प्रेम प्रसंग की भनक लगी। इस पर प्रभारी निरीक्षक महेश चंद्र, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजवंत सिंह, उपनिरीक्षक अमीर बहादुर सिंह, कृष्णकुमार पटेल, महिला उपनिरीक्षक पूजा सिंह, महिला आरक्षी स्वाती पाल, अर्चना कुमारी, आरक्षी फरीद अहमद, अनिल कुमार की टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शबनम ने कुबूला कि कदीर शराब की लत से कंगाल हो चला था। नशे में आए दिन पत्नी को पीटता था। उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शबनम ने कुबूला कि कदीर शराब की लत से कंगाल हो चला था। नशे में आए दिन पत्नी को पीटता था। उसने पति को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची।