फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   murder of a man in sitapur

सीतापुरः कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या, मृतक के भाई ने लगाया ये आरोप

Wed, 30 Oct 2019 04:35 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 30 Oct 2019 04:35 PM IST
विज्ञापन
murder of a man in sitapur
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली इलाके में रघुवरपुर गांव के मूल निवासी संजय शुक्ला (40) कुल्हाड़ी से काटकर हत्या के मामले में जोतपुर गांव के पास बुधवार को परिवारीजनों च ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सीतापुर-हरदोई हाईवे को जाम कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने से खफा थे। मिश्रिख इलाके के रघुवरपुर गांव के मूल निवासी संजय शुक्ला (40) पुत्र रामखेलावन मौजूदा समय में शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहते थे। परिवारीजन के मुताबिक संजय सोमवार की सुबह करीब 5 बजे नैमिषारण्य दर्शन जाने के लिए बता कर घर से निकला था।
विज्ञापन


जिसके बाद दोपहर करीब दो बजे मिश्रिख के नईबस्ती निवासी माधुरी देवी ने संजय की मां को फोन किया था कि संजय का फोन बंद है इस पर जब उसकी मां ने फोन किया तो फोन बंद जा रहा था। उसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। शाम को पता चला कि मिश्रिख इलाके में सावित्री गेस्ट हाउस के करीब कब्रिस्तान में संजय शुक्ला मरणासन्न हालत में पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे फौरन सीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पति सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बाद में हिरासत में लिए गए आरोपियों को पुलिस ने छोड़ दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों व परिवारीजनों ने जोतपुर गांव के पास सीतापुर-हरदोई मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया और यातायात व्यवस्था अवरूद्घ कर दिया। इससे वहां पर जाम लग गया।

हत्या का केस दर्ज

मालूम हो सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली इलाके में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई ने महिला, उसके तीन भाइयों सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, पुलिस ने घटना का खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला के भाई को गिरफ्तार किया गया है। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

मिश्रिख इलाके के रघुवरपुर गांव के मूल निवासी संजय शुक्ला (40) पुत्र रामखेलावन शहर के शास्त्रीनगर मोहल्ले में रहते थे। परिवारीजन के मुताबिक संजय सोमवार सुबह नैमिषारण्य दर्शन के लिए घर से सुबह करीब पांच बजे निकले थे। दोपहर करीब दो बजे मिश्रिख के नईबस्ती निवासी माधुरी देवी ने संजय की मां को फोन किया।

बताया कि संजय का फोन बंद है। इस पर उसकी मां ने भी फोन किया पर बात न हो सकी। उसके बाद परिवार के लोगों ने तलाश शुरू की। शाम को पता चला कि मिश्रिख इलाके में सावित्री गेस्ट हाउस के करीब कब्रिस्तान में संजय शुक्ला घायल पड़े है। उसे फौरन सीएचसी लाया गया।

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना को लेकर मृतक के भाई अनुभव शुक्ला का आरोप है कि संजय का मिश्रिख की एक महिला से प्रेम प्रसंग था। महिला व उसके भाइयों ने संजय की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी है। भाई ने रघुवरपुर निवासी माधुरी देवी, उसके भाई अयोध्या प्रसाद, शिवदयाल व श्याम बाबू सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ हत्या करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed