{"_id":"619caaba4335ac7bff3c082c","slug":"mulayam-singh-yadav-speaks-in-a-programme-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मुलायम सिंह बोले- महंगाई सहित सभी सवालों का एकजुट हों तभी बदलेगी देश की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मुलायम सिंह बोले- महंगाई सहित सभी सवालों का एकजुट हों तभी बदलेगी देश की तस्वीर
Tue, 23 Nov 2021 02:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:17 PM IST
सार
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सभी देश के मुद्दों को लेकर एकजुट हों। एकजुटता ही बदलाव लाएगी। देश से बड़ा कुछ नहीं है। जब भी मुश्किल आई है देश एकजुट हुआ है।
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आपसी एकजुटता से ही देश व समाज का विकास होता है। जब-जब चुनौती आई है सभी एकजुट हुए हैं। समाज का हर एक वर्ग एकजुट हो तभी विकास संभव हो पाता है। वह सपा नेता रामगोपाल यादव की पुस्तक 'राजनीति के उस पार' के विमोचन समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में महंगाई और किसानों के मुद्दों के सवालों पर एकजुट हों। देश के सवाल को लेकर आगे बढ़ें। संकल्प लें ताकि अमन चैन कायम हो। देश से बड़ा कोई नहीं है। युवा इसी तरह एकजुट रहें तभी कल्याण होगा। उत्तर प्रदेश का बहुत महत्व है। यूपी से ही देश समाज की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह किताब नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को लेकर इशारा किया कि राजनीति के उस पार सपा की सरकार है। इस पुस्तक में तमाम विद्वानों ने लिखा है। इसमें सभी के लिए प्रेरक संदेश है।
विज्ञापन