फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   More than 34 lakh candidates waiting for incomplete recruitment

यूपीएसएसएससी: 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्तियां पूरी होने का इंतजार, 100 दिन में 20 हजार सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य

Tue, 29 Mar 2022 11:11 AM IST
शाहरुख खान महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 29 Mar 2022 11:11 AM IST
सार

आयोग के  स्तर पर 10 भर्तियां लंबित हैं। इनमें सम्मिलित तकनीकी सेवा सामान्य चयन भर्ती प्रक्रिया 2016 से अधूरी है। यह भर्ती 292 रिक्त पदों के लिए शुरू हुई थी। इसके लिए 52 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
More than 34 lakh candidates waiting for incomplete recruitment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

प्रदेश के 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की अधूरी भर्तियों के पूरा होने का इंतजार है। एक भर्ती तो 2016 से अटकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रिक्त पदों को भरने की कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश के बाद इन अभ्यर्थियों में चयन प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


आयोग के  स्तर पर 10 भर्तियां लंबित हैं। इनमें सम्मिलित तकनीकी सेवा सामान्य चयन भर्ती प्रक्रिया 2016 से अधूरी है। यह भर्ती 292 रिक्त पदों के लिए शुरू हुई थी। इसके लिए 52 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसके अलावा अन्य सभी भर्तियां योगी सरकार 1.0 में शुरू हुई थीं, लेकिन ये भी अधूरी हैं। 
विज्ञापन


आयोग इन भर्तियों को पूरी कराए तो 24,017 पदों पर युवाओं की सरकारी नौकरी की आस पूरी हो जाएगी। इन रिक्त पदों के लिए 34.54 लाख से अधिक युवाओं ने आवेदन किए हैं। ये युवा इन भर्तियों को पूरी होने का इंतजार कर रहे हैं। अवर अभियंता भर्ती-2018 भी लंबित है। इसके लिए करीब 1.19 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि आयोग ने इसकी लिखित परीक्षा का एलान कर दिया है। यह परीक्षा 16 अप्रैल को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीईटी-2022 का इंतजार
आयोग ने हर वर्ष प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कराने का प्रावधान किया है। 2022 में भी यह परीक्षा होनी है। अभ्यर्थियों की नजर पीईटी-2022 के आयोजन पर भी है। पीईटी-2021 के जरिए अन्य विभागों के रिक्त पदों को भरने के लिए मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगने व परीक्षा से संबंधित कार्यक्रम का इंतजार है। कई विभागों की रिक्तियां आयोग के स्तर पर भर्ती के लिए लंबित हैं।

विभिन्न भर्तियों में आवेदन की स्थिति

पद रिक्त पदों की संख्या आवेदक
पीईटी 2021 की राजस्व लेखपाल (मुख्य परीक्षा)  8085 13,50,000
पीईटी 2021 की स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला (मुख्य परीक्षा) 9212 19,057
सम्मिलित तकनीकी सेवा भर्ती-2016     292     52,156
मंडी परिषद (संयुक्त संवर्ग) भर्ती-2018     16     11,742
पीईटी-2021 की अनुदेशक (मुख्य परीक्षा)     2504    29618
वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती-2019    655     4,81,939
सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती-2019     486    63791
सहायक सांख्यिकी अधिकारी व सहायक शोध सहायक भर्ती-2019     904     10144
ग्राम पंचायत अधिकारी, वीडीओ (स.क.), समाज कल्याण पर्यवेक्षक भर्ती पुनर्परीक्षा     1953     14,33839

        
100 दिन में 20 हजार सरकारी नौकरी, 50 हजार रोजगार देने का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने रिक्त पदों को भरने के लिए तेजी से कार्रवाई का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया है कि 100 दिनों में युवाओं को 20 हजार सरकारी नौकरी व 50 हजार रोजगार देने की कार्यवाही पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed