{"_id":"638710668254ae25f82293d4","slug":"mohammed-sharif-asked-help-for-marriage-in-raebareli","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मकान मिला तो ढाई फुट के मोहम्मद शरीफ बोले, साहब! अब घरवाली भी चाहिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मकान मिला तो ढाई फुट के मोहम्मद शरीफ बोले, साहब! अब घरवाली भी चाहिए
Wed, 30 Nov 2022 01:48 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Nov 2022 01:48 PM IST
सार
ढाई फुट लंबे मोहम्मद शरीफ ने डीएम से विवाह कराने की मांग की है। उसका कहना है कि कुछ दिन पहले ही डीएम ने उसे सरकारी मकान दिलाया था।
विज्ञापन
उनकी शिकायत सुन ली गई है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के ढाई फुट लंबाई वाले अज़ीम मंसूरी की शादी के बाद रायबरेली के मोहम्मद शरीफ भी शादी करना चाहते हैं। ढाई फुट के मोहम्मद शरीफ ने डीएम माला श्रीवास्तव से सरकारी घर दिलाने के बाद घरवाली की व्यवस्था कराये जाने की गुहार लगाई है। शरीफ ने जिलाधिकारी को अपना निकाह सामूहिक विवाह के दौरान कराए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महराजगंज तहसील के राजा मऊ के रहने वाले शरीफ का शारीरिक विकास नहीं हो सका। 40 साल की उम्र पहुंचने के बाद भी वह महज ढाई फिट के हैं। कोई काम धाम न करने के चलते परिवार वालों ने घर से निकाला तो प्रशासन से काफी पहले आवास की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बदलता ट्रेंड: जन्मों के गठबंधन में गांठ बन रही उम्र की सीमा, वर पक्ष की मांग- 30 साल से कम की हो लड़की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रूस में बढ़ी मांग, यूपी से भेजी जाएंगी फल-सब्जियां, कीट मुक्त क्षेत्र में फसल उगाने की शर्त हटाई
जिला प्रशासन ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत घर तो दे दिया लेकिन शादी नहीं हो पा रही है। मोहम्मद शरीफ ने जिला प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा कि वह शारीरिक रूप से अविकसित होने के चलते कामकाज करने में अक्षम है। किसी तरह रिश्तेदार या जानने वाले उसके पेट भरने का इंतजाम करते हैं। अब जिला प्रशासन से रोटी के साथ ही रोटी पकाने वाली बीबी दिलाये जाने की गुहार लगाई है। मोहम्मद शरीफ ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि विभिन्न सरकारी योजनाओं में से उनके लिए उपयुक्त योजना से उनकी आर्थिक मदद के साथ ही निकाह कराया जाए।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने बताया कि मोहम्मद शरीफ में आर्थिक मदद और सामूहिक विवाह योजना में निकाह कराए जाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।