फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP : Fruits and vegetables will be sent from UP to Russia

UP : रूस में बढ़ी मांग, यूपी से भेजी जाएंगी फल-सब्जियां, कीट मुक्त क्षेत्र में फसल उगाने की शर्त हटाई

Wed, 30 Nov 2022 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित मुद्गल, लखनऊ
अमित मुद्गल, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Nov 2022 06:06 AM IST
सार

UP :  कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के महाप्रबंधक यूके वत्स ने कृषि निर्यात विभाग को भेज पत्र में कहा है कि रूस ने कई फलों और सब्जियों के निर्यात पर कीट मुक्त क्षेत्र में उगाए जाने की शर्त में ढील दी है।

विज्ञापन
UP : Fruits and vegetables will be sent from UP to Russia
सब्जी और फल...

विस्तार

रूस एवं यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध और विश्व के अनेक देशों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के कारण रूस में भारतीय सामान की मांग तेजी से बढ़ी है। इसका लाभ अब उत्तर प्रदेश को भी मिलेगा। यहां से अब रूस के लिए फल और सब्जियों का निर्यात किया जाएगा। इसके लिए रूस ने कई फलों और सब्जियों पर कीट मुक्त क्षेत्र में उगाने की शर्त हटा ली है।

विज्ञापन


कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के महाप्रबंधक यूके वत्स ने कृषि निर्यात विभाग को भेज पत्र में कहा है कि रूस ने कई फलों और सब्जियों के निर्यात पर कीट मुक्त क्षेत्र में उगाए जाने की शर्त में ढील दी है। नेशनल प्लांट प्रोटेक्शन आर्गेनाइजेशन रूस ने साफ कर दिया है कि केला, पपीता, अनानास, संतरा समेत अन्य फलों के साथ बैंगन, भिंडी, कद्दू, करेला, हरी मिर्च, प्याज, सोयाबीन आदि सब्जियों पर निर्यात की छूट होगी। 
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश के कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात विभाग ने निर्यातकों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। विभाग के उप निदेशक सुग्रीव शुक्ला के मुताबिक विभाग फल, सब्जी के निर्यात पर आने वाले किराए में 25 प्रतिशत का अनुदान भी देता है। ऐसे में इस समय निर्यातकों के लिए काफी अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed