मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर मायावती ने कसा तंज, दी ये सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल को एक साल पूरा हो चुका है। ऐसे में विपक्षी पार्टियां सरकार की कई मुद्दों पर आलोचना कर रही हैं। ऐसे में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया कैसे पीछे रह सकती थीं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक साल पर तंज कसा है। यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाह भी दी है।
मायावती ने तीन ट्वीट में मोदी सरकार से कहा कि, 'केंद्र में भाजपा सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेकों दावे किए गए हैं किंतु वे जमीनी हकीकत व जनता की सोच/समझ से दूर न हों तो बेहतर है। वैसे इनका यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिन पर इनको देश व आमजनहित में जरूर गम्भीरता से चिंतन करना चाहिए।'
1.केन्द्र में बीजेपी सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर आज अनेकों दावे किए गए हैं किन्तु वे जमीनी हकीकत व जनता की सोच/समझ से दूर न हों तो बेहतर है। वैसे इनका यह कार्यकाल अधिकतर मामलों में काफी विवादों से घिरा रहा है जिनपर इनको देश व आमजनहित में जरूर गम्भीरता से चिन्तन करना चाहिये। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) May 30, 2020
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'जबकि देश की लगभग 130 करोड़ जनसंख्या में से अधिकतर गरीबों, बेरोजगारों, किसानों, प्रवासी श्रमिकों व महिलाओं आदि का जीवन तो यहां पहले से भी अधिक कष्टदायक ही बना हुआ है, जो अति-दुःखद है व जिसे जल्दी से भुलाया नहीं जा सकता है।'
आगे उन्होने लिखा, 'ऐसे में केंद्र सरकार को अपनी नीतियों व कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिए और जहां पर इनकी कमियां रहीं हैं, उन पर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिए। बसपा की इनको देश व जनहित में यही सलाह है।'
3. ऐसे में केन्द्र सरकार को अपनी नीतियों व कार्यशैली के बारे में खुले मन से जरूर समीक्षा करनी चाहिये और जहाँ पर इनकी कमियाँ रहीं हैं, उनपर इनको पर्दा डालने की बजाय, उन्हें दूर करना चाहिये। बी.एस.पी की इनको देश व जनहित में यही सलाह है। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) May 30, 2020