फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   missing lady's dead body found in accused person' house in lucknow

गुमशुदगी लिख सो गई पुलिस, आरोपी कबाड़ी के घर ही मिली युवती की लाश

Thu, 25 May 2017 05:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 May 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
 missing lady's dead body found in accused person' house in lucknow
आरोपी जावेद - फोटो : amar ujala
गुमशुदगी के मामलों में पुलिस की लापरवाही ने एक और युवती की जान ले ली। एक मई से लखनऊ में हुसैनगंज से लापता युवती के परिवारीजनों ने पुराना किला निवासी कबाड़ी जावेद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई लेकिन, पुलिस सोती रही।
विज्ञापन


बेटी के लिए परेशान परिवारीजन थाना-चौकी के चक्कर काटते रहे। बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाते रहे लेकिन, पुलिस के कानों में जूं नहीं रेंगी। आखिर वही हुआ जिसका डर था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह आरोपी के मकान में बेटी का शव मिल गया। युवती के पिता ने बंधक बनाकर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है। युवती की मौत के बाद जागी पुलिस ने आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि युवती गर्भवती थी। उसने गर्भनिरोधक गोलियां खाईं। इससे हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। युवती के पिता ने बताया कि वह एक मई की दोपहर तीन बजे संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी।

देर शाम परिवारीजन खोजबीन करते रहे लेकिन, उसका पता नहीं चला। इसके बाद हुसैनगंज कोतवाली में शिकायत की गई। हालांकि, पुलिस ने परिचितों व रिश्तेदारों में ढूंढने की सलाह देकर पल्ला झाड़ लिया। एक सप्ताह तक युवती का कुछ पता नहीं चला। 

बेटी का शव देख फफक पड़े परिवारीजन

 missing lady's dead body found in accused person' house in lucknow
डेमो - फोटो : demo pic
 इस बीच परिवारीजन रोज थाना-चौकी के चक्कर काटते रहे। आठ मई को पुलिस ने परिवारीजनों की तहरीर ली लेकिन, एफआईआर नहीं दर्ज की। संवेदनहीन हो चुकी पुलिस युवती के परिवारीजनों को चार दिन तक टरकाती रही और 12 मई को केस दर्ज किया।

विवेचना की खानापूरी करने पुलिस आरोपी जावेद के घर पहुंची लेकिन, वह नहीं मिला। उसके परिवारीजनों को डरा-धमकाकर पुलिस लौट आई। युवती के पिता ने उसके पारा में किराये का कमरा लेकर रहने की जानकारी दी लेकिन, पुलिस ने वहां जाकर उसे बरामद करने की जहमत नहीं उठाई।

बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जावेद ने युवती के परिवारीजनों को उसकी मौत की खबर दी तो कोहराम मच गया। आनन-फानन पिता जावेद के घर पहुंचे तो बरामदे में तखत पर बेटी का शव पड़ा देख फफक पड़े। सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

उधर, पुलिस की लापरवाही से युवती की मौत पर परिवारीजन और इलाकाई लोग भड़क उठे। आक्रोशित लोगों ने हंगामा व धरना-प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन पुलिस का सख्त रवैया देखकर पीछे हट गए। आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के पिता का कहना है कि बेटी के कमर के बायीं तरफ काफी पुरानी चोट मिली है। उनका कहना है कि जावेद ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की। रेप किया और जहर देकर हत्या कर दी। वहीं युवती का शव ‌‌म‌िलने की जानकारी पर कबीना मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने बुधवार शाम उसके घर पहुंचकर प‌र‌िवारीजन को ढांढस बंधाया।
 

दवा के रिएक्शन से हुई मौत

 missing lady's dead body found in accused person' house in lucknow
डेमो
जावेद का कहना है कि उसने युवती से शादी कर ली थी। युवती को ढाई महीने का गर्भ था। गर्भपात के लिए उसने गोलियां खाई थीं। आशंका है कि गर्भनिरोधक गोलियों के रिएक्शन से उसकी हालत बिगड़ गई।

मंगलवार रात को उसे रक्तस्राव शुरू हो गया। जावेद ने बताया कि रात 12.34 बजे वह उसे सिविल अस्पताल ले गया, जहां हालत बिगड़ने पर रात 3.45 बजे उसने दूसरे अस्पताल ले जाने की बात कहते हुए युवती को रेफर करा लिया।

हालांकि, सिविल अस्पताल से निकलते ही युवती की मौत हो गई। इसके बाद वह शव घर लेकर पहुंचा और युवती के परिवारीजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed