फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Missing head constable recovered from the pond

लापता हेड कांस्टेबल का शव व बाइक तालाब से बरामद

Tue, 02 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Missing head constable recovered from the pond
तालाब में उतराता मिला लापता हेड कांस्टेबल का शव व बाइक
विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइंस से यूपी-100 की नई बाइक रिसीव कर लौट रहा था इलाके में
पटरंगा थाना पर तैनात था मृतक, शारदा सहायक नहर के बगल तालाब में मिला शव
फोटो- 4
अमर उजाला ब्यूरो
पटरंगा। लापता थाना पटरंगा के हेड कांस्टेबल का शव व बाइक सोमवार देर शाम मवई-अलियाबाद संपर्क मार्ग के किनारे मखदूमपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर के समीप एक तालाब में उतराता मिला। हेड कांस्टेबल रविवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइंस से यूपी-100 की नई बाइक रिसीव करके निकला और लापता हो गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीते 10 जून को अशोक सिंह (50) ने पटरंगा थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर ज्वॉइन किया था। पटरंगा थाना प्रभारी ने बताया कि वो रविवार को पुलिस लाइंस से यूपी-100 की नई बाइक रिसीव कर आ रहा था लेकिन, देर रात तक वो पटरंगा थाने नहीं पहुंचा। उनके मोबाइल पर संपर्क करने का भी प्रयास किया गया लेकिन, मोबाइल स्विच ऑफ था। सोमवार को भी पूरे दिन उनकी तलाश की गई लेकिन, कहीं पता नहीं चल सका। सोमवार शाम को मखदूमपुर गांव निवासी एक युवक ने नहर के बगल तालाब में एक बाइक देखी, जिसकी सूचना अन्य लोगों को दिया। सूचना मिलते ही वो नहर के पास तालाब पर पहुंचे तो देखा तो तालाब में बाइक का एक हिस्सा पानी में दिखाई दे रहा था। जिसको बाहर निकलवाया तो बाइक यूपी-100 की निकली। इसके बाद तालाब में पुलिस के जवान व ग्रामीणों ने खोजबीन की तो उसमें हेड कांस्टेबल अशोक सिंह का शव भी मिला। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक हेड कांस्टेबल ग्राम गुलाल खेड़ा पोस्ट केवली थाना नगराम जनपद लखनऊ के रहने वाले थे। उनके तीन लड़के हैं। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है, मौत हादसा है या कुछ और, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed