फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Miscreants took family hostage and looted Rs 4.5 lakh

Lucknow News: बदमाशों ने परिवार को बंधक बना साढ़े चार लाख लूटे

Mon, 02 Sep 2024 04:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 02 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took family hostage and looted Rs 4.5 lakh
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में हुई लूट की घटना के बाद डरी व सहमी पीडि़त महिला। - फोटो : संवाद
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव में शनिवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर धावा बोलकर परिवार को बंधक बनाकर नकदी व जेवरात समेत साढ़े चार लाख का सामान लूट लिया। विरोध करने पर तमंचा तान दिया। घटना से महिला व उसके दो बच्चे सहम गए। पुलिस का दावा है कि घटना लूट की नहीं है, बल्कि चोरी की है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सैमसी गांव की रहने वाली सुनीता पत्नी राजू रैदास के मुताबिक रायबरेली-उन्नाव नेशनल हाईवे 31 के निकट उसका घर है। देर रात करीब एक बजे पहले दो बदमाश दीवार फांदकर जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए। उस समय वह 17 साल की बेटी आरोही, 13 साल की नैंसी व आठ साल के बेटे युग के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। जब तक वह कुछ समझ पाती दो बदमाशों ने उसका मुंह दबा दिया और तमंचे दिखाकर उसे काबू में कर लिया। बच्चे भी डर से सहम गए। इसके बाद दोनों बदमाशों ने घर के बाहर का दरवाजा खोला। इस पर तीन बदमाश और घर के अंदर घुस आए।
विज्ञापन

बदमाशों ने फ्रिज के ऊपर रखी चाभियां लेकर करीब आधे घंटे के भीतर अलमारी और बक्सों में रखी तीन हजार रुपये व जेवरात लूूट लिए। कुल साढ़े चार लाख की लूट हुई। महिला को धमका कर उसके कान के झाला, सोने का लॉकेट और पायल भी उतरवा लिए। उसका मोबाइल छीनकर घर के पीछे बने हाते में फेंक दिया और बच्चों सहित उसे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि घटना के करीब 15 से 20 मिनट बाद उसने बच्चों के साथ मिलकर दरवाजे को पीछे से जोर से खींचा तो कुंडी खुल गई। तब जाकर उसने पड़ोस में रहने वाले परिवार के अन्य सदस्यों को घटना के बारे में बताया। परिवारीजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना को लेकर पड़ताल की है।

महिला ने बताया कि बदमाश चेहरा ढके थे। वह सिर्फ कच्छा पहने हुए थे। उसने लूट की घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस ने चोरी की घटना की तहरीर ली है। महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में पीतल बनाने वाली फैक्टरी में काम करता है। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती है।


पीडि़ता ने चोरी की तहरीर दी है। महिला की तहरीर के आधार पर घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी की घटना का खुलासा होगा। लूट जैसी कोई बात नहीं है।
- संजय कुमार, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed