फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   mischievous uploaded girls photo on facebook

लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्राओं की फोटो एफबी पर डाल किए भद्दे कमेंट

Wed, 05 Oct 2016 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 05 Oct 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
mischievous uploaded girls photo on facebook
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic

एलयू में प्रबंधन की चार छात्राओं के फोटो फेसबुक पर पोस्ट करने और इसके बाद भद्दे कमेंट करने से विवि प्रशासन सकते में है। कमेंट की जानकारी पर छात्राओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के निदेशक प्रो. अरविंद मोहन और परिसर के एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. मो. अहमद से शिकायत की है। 

विज्ञापन


मामला छात्राओं से जुड़ा होने की वजह से विवि प्रशासन गुपचुप तरीके से शरारती तत्वों को चिह्नित कर रहा है। सूत्रों की मानें तो इन फोटो को व्हॉट्स पर पर भी वायरल किया गया है। उधर, ये हरकत लॉ फैकल्टी के ही किसी छात्र की बतायी जा रही है। 
विज्ञापन


मामला, विवि के नए परिसर से जुड़ा है। सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर दो बजे प्रबंधन की चार छात्राओं ने एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. मो. अहमद को बताया कि कैजुअल कपड़े पहनकर घूमते समय किसी ने पीछे से फोटो खींचकर फेसबुक पेज पर अपलोड किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कुछ लोगों ने भद्दे-भद्दे कमेंट किए हैं। फोटो जिस पेज पर अपलोड हैं वह लॉ फैकल्टी के छात्रों से जुड़ा है। उसके शीर्षक में ‘लॉ’ शब्द का इस्तेमाल है। नवीन परिसर में लॉ फैकल्टी और प्रबंधन विभाग दोनों आस-पास हैं। छात्राओं के हॉस्टल में लॉ और प्रबंधन की कुछ छात्राएं साथ -साथ रहती हैं। शिकायत करने वाली छात्राओं में हॉस्टल की कुछ छात्राएं भी थीं। 

दो घंटे में हटाया पोस्ट

mischievous uploaded girls photo on facebook
डेमो प‌िक
सूत्रों के अनुसार, छात्राओं ने बताया कि फेसबुक पेज पर अपनी फोटो और कमेंट देखकर उसका स्क्रीन शॉट लिया। इसकी जानकारी होते ही दो घंटे के भीतर फोटो हटा लिए गए। हालांकि  विवि प्रशासन अभी कुछ भी कहने को तैयार नहीं। 

एलयू के नवीन परिसर में 15 दिनों के भीतर यह दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले 21 सितंबर की रात मैनेजमेंट ब्वॉयज हॉस्टल में 35 छात्रों पर जूनियर पर रैगिंग का मामला सामने आया था।

मामला संज्ञान में है। छात्राओं से लिखित शिकायत व स्क्रीन शॉट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। - प्रो. निशि पांडेय, चीफ प्रॉक्टर, लविवि
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed