{"_id":"5ece6ea0136e8b38270b3e06","slug":"migrant-labourers-are-being-ignored-in-central-and-maharashtra-conflict-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के विवाद में फंसे प्रवासी श्रमिक : मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के विवाद में फंसे प्रवासी श्रमिक : मायावती
Wed, 27 May 2020 07:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 May 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को ट्वीट करके प्रवासी श्रमिकों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया है। मायावती ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र सरकार के विवाद में लाखों प्रवासी श्रमिक फंसे हुए हैं जो अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
जरूरी है कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर इन मजलूमों पर ध्यान दें ताकि कोरोना की चपेट में फंसकर इन लोगों की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद होने से बच सके।
उन्होंने कहा कि वैसे भी चाहे भाजपा की सरकारें हो या कांग्रेस पार्टी की, कोरोना महामारी व लंबे लॉकडाउन से सर्वाधिक पीड़ित प्रवासी श्रमिकों व मेडिकलकर्मियों के हितों की उपेक्षा व प्रताड़ना जिस प्रकार लगातार की जा रही है, वह भी उचित व देश हित में कतई नहीं है। सरकारें तुरंत ध्यान दें।
विज्ञापन
2.वैसे भी चाहे बीजेपी की सरकारें हों या फिर कांग्रेस पार्टी की, कोरोना महामारी व लम्बे लाॅकडाउन से सर्वाधिक पीड़ित प्रवासी श्रमिकों व मेडिकलकर्मियों के हितों की उपेक्षा व प्रताड़ना जिस प्रकार से लगातार की जा रही है वह भी उचित व देशहित में कतई नहीं है। सरकारें तुरन्त ध्यान दें।
— Mayawati (@Mayawati) May 27, 2020
विज्ञापन
