फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Message of American election will effect the world says Akhilesh Yadav.

भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती हैः अखिलेश यादव

Sun, 08 Nov 2020 07:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 08 Nov 2020 07:49 PM IST
विज्ञापन
Message of American election will effect the world says Akhilesh Yadav.
सपा कार्यालय में अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि इसका संदेश दूर तक जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा नफरत और समाज को बांटने की राजनीति करती है। समाजवादी हमेशा सद्भाव, सबका सम्मान तथा सबके हित में काम करने में विश्वास करते हैं।

विज्ञापन


मिर्जापुर मां विंध्यवासिनी के पुरोहित परिवार के सदस्य राज मिश्र अपने अनुयायियों के साथ सपा में शामिल हो गए। इस मौके पर अखिलेश यादव मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने अमेरिकी सर्वे का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां पत्रकारों ने जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रम्प ने 22 हजार से ज्यादा बार झूठ बोला है लेकिन भारत में झूठ के लिए कोई स्थान नहीं है। सत्य के रास्ते से ही समाज व देश का कल्याण हो सकता है।
विज्ञापन


देश में किसान सबसे ज्यादा दुःखी है। भाजपा सरकार ने नए कानून लाकर उसे परेशान किया है। किसान की खेती पर संकट है। उसको बाजार की दया पर छोड़ दिया गया है, यह किसानों के साथ दुश्मनी निभाने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि आज के ही दिन 8 नवम्बर 2016 को देश में अचानक प्रधानमंत्री ने नोटबंदी कर दी थी। इस नोटबंदी से लोगों का घर में रखा पैसा बैंक में जमा हो गया। लोग तो कंगाल हो गए और अमीर जमा धन लूट कर विदेश भाग गए। देश आर्थिक संकट में फंस गया है। नोटबंदी से व्यापार चैपट हुआ। रोजगार छिन गए। नौजवानों के सपनों को मार दिया गया। देश खुशहाली के रास्ते से पीछे चला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed