फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mega Trends, Green, White, SMR and Standard Club won the matches

Lucknow News: मेगा ट्रेंड्स, ग्रीन, वाइट, एसएमआर और स्टैंडर्ड क्लब ने जीते मुकाबले

Tue, 26 May 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Mega Trends, Green, White, SMR and Standard Club won the matches
लखनऊ। अंडर-19 जसबीर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत सोमवार को खेले गए मुकाबलों में मेगा ट्रेंड्स, सीएएल ग्रीन, एसएमआर अकादमी, सीएएल वाइट और स्टैंडर्ड क्लब ने जीत दर्ज की।पहले मैच में मेगा ट्रेंड्स ने सीएएल यलो को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। सीएएल यलो के 143 रन के लक्ष्य को मेगा ट्रेंड्स ने 12.2 ओवर में एक विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से सुंदरम त्रिपाठी ने 77 रन की पारी खेली, जबकि वारिस अली ने पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में सीएएल ग्रीन ने सीएएल पिंक को पांच विकेट से हराया। सीएएल पिंक के 119 रन के लक्ष्य को सीएएल ग्रीन ने 13.3 ओवर में पांच विकेट खोकर प्राप्त किया। विजेता टीम से अमन यादव ने 57 रन की पारी खेलने के अलावा चार विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


तीसरे मुकाबले में एसएमआर अकादमी ने सीएएल ब्राउन को 41 रन से पराजित किया। एसएमआर अकादमी के 122 रन के जवाब में सीएएल ब्राउन की टीम 21.3 ओवर में 81 रन बनाकर आउट हो गई। विजेता टीम से ज्योतिरादित्य ने 43 रन बनाने के अलावा पांच बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे मुकाबले में सीएएल वाइट ने सीएएल ऑरेंज को 15 रन से मात दी। सीएएल वाइट के 283 रन के जवाब में सीएएल ऑरेंज की टीम 35 ओवर में छह विकेट खोकर 268 रन बना सकी। विजेता टीम से राजवीर सिंह ने 55 रन बनाने के अलावा दो विकेट हासिल किए।


पांचवें मुकाबले में स्टैंडर्ड क्लब ने सीएएल रेड को 207 रन से शिकस्त दी। स्टैंडर्ड क्लब के 285 रन के जवाब में सीएएल रेड की टीम 18.5 ओवर में 81 रन पर लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed