{"_id":"62c2872d3ddaf02dd01c37c1","slug":"meeting-for-security-of-shriram-janmbhoomi-to-be-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक आज, एडीजी सुरक्षा करेंगे अध्यक्षता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: श्रीराम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक आज, एडीजी सुरक्षा करेंगे अध्यक्षता
Mon, 04 Jul 2022 11:52 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:52 AM IST
सार
एडीजी सुरक्षा की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को आहूत की गई है। बैठक में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा पर मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन
राम मंदिर का प्रस्तावित मॉडल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रीराम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को राम जन्मभूमि कार्यशाला में होगी। बैठक में एडीजी सुरक्षा, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, आईजी, डीआईजी, पीएसी के वरिष्ठ अधिकारी, सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी तथा खुफिया विभाग के सभी विंग के अधिकारियों के साथ सुरक्षा पर मंथन होगा।
विज्ञापन
श्रीराम जन्मभूमि की सुरक्षा, कावड़ यात्रा और यात्रियों की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को लेकर बैठक में मंथन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता एडीजी सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन
एसएसपी, जिलाधिकारी और मंडलायुक्त भी बैठक में भाग लेंगे। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य समेत स्थाई सुरक्षा समिति के सदस्य यात्री सुविधा और सुरक्षा को लेकर बैठक में मंथन करेंगे। पहली बार श्रीराम जन्मभूमि की कार्यशाला में बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन