फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   med exam in lucknow university will be from 16 september

लविवि: एमएड सेकंड सेमेस्टर परीक्षा 16 से

Mon, 12 Sep 2022 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
med exam in lucknow university will be from 16 september
लखनऊ। लविवि व सहयुक्त महाविद्यालयों की एमएड सेकंड सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 सितंबर से शुरू होंगी। लखनऊ समेत रायबरेली व सीतापुर में 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी। विवि प्रशासन ने परीक्षा और परीक्षा केंद्रों का विस्तृत विवरण वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन

विवि प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एमएड सीबीसीएस दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 16 से 29 सितंबर तक और एमएड ओल्ड कोर्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा भी 16 से 29 सितंबर तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक हाेंगी। तीन नोडल केंद्र व 15 केंद्र बनाए गए हैं। लखनऊ विवि, फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली व आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर को नोडल केंद्र बनाया गया है। जबकि लखनऊ विश्वविद्यालय, सीडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, इरम गर्ल्स डिग्री कॉलेज, महाराजा बिजली पासी राजकीय कॉलेज, टेक् नो इंस्टीट्यूट ऑफ हायर स्टडीज, रजत डिग्री कॉलेज, कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, लाला महादेव प्रसाद वर्मा बालिका महाविद्यालय, श्री कृष्ण दत्त एकेडमी, आर्याव्रत इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, बोरा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज लखनऊ, फिरोज गांधी कॉलेज रायबरेली, एएनडीटीटी कॉलेज सीतापुर, आरएमपी पीजी कॉलेज सीतापुर व हिंदू कन्या महाविद्यालय सीतापुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन

एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 16 से
एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर (नियमित, बैक पेपर, इंप्रूवमेंट व छूटे छात्रों) की परीक्षाएं 16 से 26 सितंबर तक हाेंगी। जबकि एमएससी फिजिक्स दूसरे सेमेस्टर ओल्ड कोर्स की परीक्षाएं 16 से 23 सितंबर तक दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed