{"_id":"616a87a8b12dda24ba4f2bd9","slug":"mayawati-tweeted-chhattisgarh-incident-like-lakhimpur-incident-strict-action-should-be-taken-against-the-culprits","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने ट्वीट कर कहा, लखीमपुर कांड जैसी ही छत्तीसगढ़ की घटना, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने ट्वीट कर कहा, लखीमपुर कांड जैसी ही छत्तीसगढ़ की घटना, दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
Sat, 16 Oct 2021 01:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:34 PM IST
सार
मायावती ने छत्तीसगढ़ घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा कि छत्तीसगढ़ में वाहन से भीड़ को कुचलने की घटना से बेहद मर्माहित हैं। उन्होंने इस घटना की तुलना लखीमपुर खीरी कांड से करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में जशपुर में एक कार के भीड़ को रौंदने की निंदा करते हुए मायावती ने छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। मायावती ने ट्वीट कर कहा कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में दुर्गा मां की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान भीड़ को कार से कुचलने से हुई एक व्यक्ति की मौत व अनेकों के घायल होने की घटना दुखद है। यह लखीमपुर खीरी की घटना की याद ताजा करती है। मायावती ने कहा कि कांग्रेस की सरकार पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद व नौकरी के साथ सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
इसके अलावा मायावती ने दिल्ली सिंघु बॉर्डर पर पब के एक दलित युवक की नृशंस हत्या अति-दुखद व शर्मनाक बताते हुए पुलिस से घटना को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। मायावती ने कहा कि पंजाब के दलित सीएम भी लखीमपुर खीरी की तरह पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए की मदद व सरकारी नौकरी दें।
विज्ञापन