कुशीनगर हादसा: बच्चों की मौत पर बरसीं मायावती, प्रशासन ने सीज किया स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर में स्कूल वैन के ट्रेन की चपेट में आने से हुई 13 बच्चों की मौत पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने गहरा दुख व्यक्त किया है। लिखित बयान जारी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि से उन घरों की खुशियां कभी नहीं लौटायी जा सकती, जिनके चिराग इस दुर्घटना में बुझ गए।
गौरतलब है कि गुरुवार को कुशीनगर की एक मानवरहित क्रासिंग पर स्कूली वैन के ट्रेन की चपेट में आ जाने से 13 बच्चों की जान चली गई, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
बसपा सुप्रीमो ने राज्य व केंद्र सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मानवरहित क्रासिंग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है। साथ उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से इस दिशा में तक्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने किया स्कूल सीज
बताया जा रहा है कि वैन चला रहा ड्राइवर कान में हेडफोन लगाए हुए था, जिसके चलते उसने ट्रेन की आवाज नहीं सुनी। मामले पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए डिवाइन पब्लिक स्कूल को सीज कर दिया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सीएम योगी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। सीएम योगी को वहां के निवासियों की सख्त नाराजगी देखने को मिली थी।
मृतकों की सूची