फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati says vision is important for development.

मायावती का अखिलेश यादव पर तंज : कहा- विकास के लिए विदेशी दौरे नहीं विजन जरूरी है, पेपर लीक होने के मामले में सरकार को घेरा

Wed, 30 Mar 2022 07:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 30 Mar 2022 07:05 PM IST
सार

मायावती ने अखिलेश यादव द्वारा विधानसभा में दिए गए बयान पर ट्वीट करके उन पर निशाना साधा और कहा कि विदेशी दौरे करने से विकास नहीं होता है। इसके लिए सही विजन की जरूरत होती है।

विज्ञापन
Mayawati says vision is important for development.
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के  विदेश दौरों से विकास की राह निकालने वाले बयान पर निशाना साधा है। कहा है इससे वह अपनी कमियों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही मायावती ने पेपर लीक मामले में सरकार को घेरा है। कहा है कि इससे छात्रों केजीवन से बार बार खिलवाड़ हो रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को मायावती ने ट्वीट के जरिए कहा कि नव निर्वाचित यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के अनेक बार विदेश भ्रमण करने की बात कहकर उसकी आड़ में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अपनी कमियों  पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। उनका अपने विदेश दौरों को विकास के बहाने उचित ठहराने का प्रयास उनकी उन कमियों पर पर्दा डालने की की कोशिश है कि जिसका शिकार भाजपा उन्हें अक्सर बनाती रही है।
विज्ञापन


समग्र विकास केलिए सही सोच व विजन जरूरी है जो बिना विदेश दौरे के भी संभव है। ऐसा बीएसपी सरकार ने ताज एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे आदि के जरिए साबित करके दिखाया है। जिस प्रकार दंगा, हिंसा एवं अपराध मुक्ति के लिए आयरन विल पावर जरूरी है उसी तरह विकास के लिए भी संकीर्ण नहीं बल्कि सही सोच जरूरी है। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने सदन में कहा था कि यहां कुछ नेता हैं जो विदेश घूमना पसंद नहीं करते है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तो विभिन्न देशों में घूमे हैं। वह खुद (अखिलेश) कई बार विदेश घूमे और वहां देखकर ही वह इतना शानदार आगरा एक्सप्रेस वे बना पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

एक दूसरे ट्वीट में मायावती ने पेपर लीक प्रकरण में सरकार पर निशाना साधा। कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं में पेपर लीक होने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज दोपहर इंटर की अंग्रेजी विषय की परीक्षा होने से पहले पेपर लीक होने केबाद गोरखपुर व वाराणसी के24 जिलों में परीक्षा रद्द करनी पड़ी। छात्रों केजीवन से बार बार ऐसा खिलवाड़ क्या उचित है? उप्र में बार बार पेपर लीक होने से ऐसा लगता है कि नकल माफिया सरकार की पकड़ व सख्ती से बाहर हैं किंतु इस  प्रकार की घटनाओं से प्रदेश की पूरे देश में होने वाली बदनामी के लिए असली कसूरवार व जवाबदेह कौन है? दोषियों केखिलाफ सख्ती कार्रवाई होनी चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed