{"_id":"602f2b438ebc3ee94d3c9f66","slug":"may-alliance-with-sp-not-merge-shivpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा से गठबंधन हो सकता है विलय नहीं : शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा से गठबंधन हो सकता है विलय नहीं : शिवपाल
Fri, 19 Feb 2021 08:36 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 19 Feb 2021 08:36 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसपा (लोहिया) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन के विकल्प खुले हैं। प्रसपा का सपा में विलय नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए सशक्त विकल्प सामने होना चाहिए। इसके लिए गैर भाजपावाद की जरूरत बताई।
शिवपाल ने मीडिया कर्मियों से कहा कि प्रसपा (लोहिया) ने 2022 के लिए अभी सभी रास्ते खुले रखे हैं। मुख्य जोर संगठन की मजबूती और प्रदेश के दौरे पर है। 19, 20, 21 फरवरी को वह पूर्वांचल के दौरे पर रहेंगे। वह प्रयागराज, आजमगढ़, रायबरेली व उन्नाव के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
शुक्रवार को प्रयागराज में आनंद गिरि महाराज के भंडारे में शामिल होंगे, यूथ ब्रिगेड के कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पूर्व चेयरमैन वीसी मिश्रा के यहां कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह लगातार जनता के बीच जा रहे हैं। भाजपा के खिलाफ सभी एक साथ आएं तो अच्छा रहेगा।