{"_id":"65946c263dde85623b0e1976","slug":"married-woman-returned-from-police-station-and-hanged-herself-lucknow-news-c-13-lko1027-555571-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: थाने से लौटी विवाहिता ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: थाने से लौटी विवाहिता ने लगाई फांसी
Wed, 03 Jan 2024 01:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 03 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। रहीमाबाद थाने से लौटकर सोमवार को एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। सास व जेठानी ने विवाहिता की पिटाई की थी। उसने थाने में शिकायत की मगर वहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। हालांकि पुलिस ने थाने में समझौते की बात से इनकार किया है।
बिहार की रहने वाली नीलम पाल (26) की शादी दो साल पहले रहीमाबाद के तरौना गांव निवासी बनवारी लाल से हुई थी। बनवारी लाल ने बताया कि उनकी पहली पत्नी सुनीता काफी समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थीं। पहली पत्नी से दो बेटे विपिन व नितिन हैं। नीलम से भी एक बेटा है।
बनवारी लाल के मुताबिक पांच दिन पहले विपिन व नितिन का चचेरे भाइयों से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। बीचबचाव करने पहुंची नीलम को जेठानी अनीता व सास श्रीमती ने पीट दिया था। नीलम ने रहीमाबाद थाने में फोन कर शिकायत की थी। सोमवार दोपहर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। जहां सुलह-समझौता करा दिया गया था।
विज्ञापन
थाने से लौटकर नीलम कमरे में सोने चली गई थीं। मंगलवार तड़के बच्चों के रोने की आवाज सुनकर बनवारी लाल कमरे में पहुंचे तो नीलम का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रहीमाबाद इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि नीलम ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है। थाने में समझौता नहीं कराया गया था।
वहीं, मानकनगर की समर विहार कॉलोनी निवासी अमन जैन (22) अलीगंज स्थित प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार रात अमन ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। मंगलवार दोपहर तक जब वह कमरे से नहीं निकले तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा तो अमन का शव पंखे में बंधे फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण नहीं पता चल सका।