{"_id":"62c42d6ea9142402f5594cb6","slug":"many-trains-will-be-cancelled-because-of-non-inter-locking-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: लखनऊ-पुणे सहित कई ट्रेनें कल से कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: लखनऊ-पुणे सहित कई ट्रेनें कल से कैंसिल, कई ट्रेनों के रूट बदले गए
Tue, 05 Jul 2022 05:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 05 Jul 2022 05:54 PM IST
सार
झांसी-कानपुर रेलखंड पर नॉन इंटरलाकिंग के चलते कई ट्रेनें कैंसिल कर दी गई हैं तो कई के रूट बदले गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन झांसी स्टेशन व कानपुर सेंट्रल स्टेशन के बीच पामा, रसूलपुर, गोवामऊ, भीमसेन स्टेशनों के मध्य नॉन इंटरलॉकिंग का काम होना है। इस वजह से लखनऊ-पुणे समेत कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है, जबकि कई को बदले रूट से गुजारा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 12103 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, 11407 पुणे-लखनऊ जं., 15101 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस और 12597 गोरखपुर-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस पांच से 12 जुलाई तक निरस्त रहेंगी। इसके अलावा 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन-लखनऊ जं. व 11110 लखनऊ-झांसी एक्सप्रेस 13 व 14 जुलाई को, 15205 लखनऊ जं.-जबलपुर एक्सप्रेस 12, 13 व 14 जुलाई को, 12598 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस छह व 13 जुलाई को, 11408 लखनऊ जं.-पुणे एक्सप्रेस सात व 14 जुलाई को, 15206 जबलपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस 13, 14 व 15 जुलाई, 12535 लखनऊ जं.-रायपुर एक्सप्रेस 11 एवं 14 जुलाई, 12536 रायपुर-लखनऊ जं. 12 व 15 जुलाई को, 02575 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल आठ जुलाई को, 02576 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल व 19306 कामाख्या-डॉ.अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस 10 जुलाई को और सात जुलाई को 19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन
ये गाड़ियां बदले रूट से चलेंगी
11123 ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस 14 जुलाई तक परिवर्तित मार्ग ग्वालियर, भिंड, इटावा, कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी। 13 जुलाई तक 11124 बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, नौ जुलाई तक 12591 गोरखपुर-यशवंतपुर, 14 जुलाई तक 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, छह एवं 13 जुलाई को 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस इसी रूट से चलेगी। इसके अतिरिक्त पनवेल-गोरखपुर एक्सप्रेस, पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-लखनऊ जं., लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीतापुर एक्सप्रेस, लखनऊ जं.-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस सहित मुंबई रूट की दर्जनभर से अधिक ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन