{"_id":"57dcf6484f1c1bd138d4731e","slug":"man-woman-murdered-his-sister-in-law-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":" पहले तेजाब फेंका फिर केरोसिन से जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले तेजाब फेंका फिर केरोसिन से जलाकर मार डाला
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
Updated Sat, 17 Sep 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला सलारगंज ईदगाह में गुरुवार देर रात संपत्ति विवाद में देवर-देवरानी ने भाभी को पीटकर तेजाब से झुलसाया फिर केरोसिन डालकर जला दिया। अस्पताल पहुंचते ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दोनों अपनी भाभी द्वारा सारी जायदाद अपनी इकलौती बेटी के नाम करने की तैयारी से नाराज थे। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतका के बेटी की तहरीर पर देवर, देवरानी समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
विज्ञापन
आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत सलारगंज ईदगाह रोड निवासी मुन्ना उर्फ मोहम्मद हाशिम अपनी पत्नी सालमुन (45) के साथ घर में अकेले रहते थे। दंपती की इकलौती पुत्री शीबा उर्फ फिरदौस जहां की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
वह माधवपुर फखरपुर ससुराल में रहती है। बकरीद के मौके पर शीबा मायके सलारगंज आई थी। शीबा का कहना है कि गुरुवार देर शाम को वह मां के साथ बातचीत कर रही थी। पिता बाजार गए थे। उसी समय उसके चाचा कासिम और चाची अफसरी तथा परिवार के अन्य सदस्य घर में घुस आए।