फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man tried to rape a kashmiri lady in lucknow

अकेला देख प्रेमी के परिचित ने की कश्मीरी लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी हिरासत में

Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Jul 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
man tried to rape a kashmiri lady in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के माल थानाक्षेत्र में शुक्रवार को कश्मीर के बारामूला की रहने वाली 30 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग निकली और कुछ दूरी पर मिली महिलाओं को आपबीती सुनाई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को थाने पहुंचाया। छानबीन कर पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया और देर शाम युवती को नारी निकेतन भिजवाया। पुलिस ने पीड़िता के परिवारीजनों को सूचना दे दी है। एसओ माल विनोद गोस्वामी के मुताबिक, पीड़िता युवती को ट्रक चालक अपने प्रेम जाल में फंसाकर 15 दिन पहले लखनऊ लेकर आया था।
विज्ञापन


यहां माल के लोचनखेड़ा गांव में युवती को अपने परिचित के घर पर रखा। तीन दिन पहले ट्रक चालक चुपचाप भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे प्रेमी का परिचित उसके कमरे में घुस गया और दुष्कर्म की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ जारी

man tried to rape a kashmiri lady in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर

युवती उसे धक्का देकर किसी तरह भाग निकली। उसे गांव के रास्ते के बारे में जानकारी नहीं थी। कुछ दूर तक वह बदहवाश भागती रही। रास्ते में उसे कुछ महिलाएं मिलीं तो उन्हें पूरी जानकारी दी। महिलाओं ने ग्रामीणों को बुलाया और इसके बाद पुलिस कंट्रोलरूम को सूचना दी गई।

पुलिस के मुताबिक, जब युवती थाने पहुंची तो वह काफी सहमी हुई थी। उसे कुछ देर तक महिला आरक्षियों के साथ रखा गया। सामान्य होने पर युवती ने आपबीती बताई। ग्रामीणों से और जानकारी हासिल कर पुलिस ने लोचनखेड़ा गांव में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, युवती के पास मिले पहचान पत्र के आधार पर उसके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। देर शाम युवती को नारी निकेतन भेजा गया। बकौल पुलिस, परिवारीजनों के आने के बाद तहरीर मिलने के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed