फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man orders mobile online receives detergent bars in mobile box in lucknow

ऑनलाइन मंगाया मोबाइल, डिब्बे में निकला साबुन, अब पुलिस से की शिकायत

Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Tue, 10 Sep 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
man orders mobile online receives detergent bars in mobile box in lucknow
मोबाइल के डिब्बे में निकला साबुन - फोटो : amar ujala
लखनऊ के नाका हिंडोला में भूसामंडी निवासी देवेन्द्र वर्मा ने अपने लिए ऑनलाइन मोबाइल खरीदा और उसके आने का बेसब्री से इंतजार करने लगे। मोबाइल करीब 13 हजार रुपये का था। इसका भुगतान भी उन्होंने ऑनलाइन ही कर दिया। मोबाइल की डिलीवरी हुई तो वे बहुत खुश थे लेकिन जैसे ही डिब्बे खोला तो उसमें मोबाइल की जगह साबुन निकला। देवेन्द्र ने इसकी शिकायत नाका थाने में की। इंस्पेक्टर नाका ने बताया कि डिलीवरी मैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


देवेन्द्र ने आठ अगस्त को 13,491 रुपये का मोबाइल ऑनलाइन खरीदा था । इसके दो दिन बाद उनके पास एक कॉल आयी। देवेन्द्र ने बताया कि फोनकर्ता ने खुद को डिलीवरी मैन विवेक रस्तोगी बताया और घर पहुंच गया।
विज्ञापन


देवेन्द्र आगे बताते हैं कि डिलीवरी वाला पत्नी को पार्सल देकर चला गया। जब देवेन्द्र घर पहुंचे और पार्सल खोला तो साबुन की दो बट्टी निकलीं। उन्होंने वेबसाइट के कस्टमर केयर पर बात की, लेकिन वेबसाइट की ओर से कोई मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने डिलीवरी वाले के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed