{"_id":"5d2c56ee8ebc3e6d216fd31e","slug":"man-molested-a-girl-in-lift-of-apartment-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः अपार्टमेंट की लिफ्ट में मासूम से छेड़छाड़, आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः अपार्टमेंट की लिफ्ट में मासूम से छेड़छाड़, आरोपी को दबोचा
Wed, 17 Jul 2019 12:52 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
आरोपी कार चालक को दबोचा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार स्थित यमुना अपार्टमेंट की लिफ्ट में बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अपार्टमेंट के लोगों के मुताबिक रविवार शाम 10 वर्षीय बालिका लिफ्ट से नीचे आ रही थी तभी उसमें सवार बदमाश ने उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
लिफ्ट नीचे आई तो बच्ची को रोते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। पूछताछ करने पर छेड़छाड़ की बात पता चली तो लोगों में आक्रोश फैल गया। मौके से भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को दबोचकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राम सूरत सोनकर ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश अपार्टमेंट में ही किसी की कार चलाता है। देर रात तक उससे पूछताछ की जा रही थी।