फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   man kills his son for after having a quarrel with wife

हैवान बना शराबी बाप, घोंट दिया बच्चे का गला

Sat, 12 Jul 2014 01:10 PM IST
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
संजय त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 12 Jul 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
man kills his son for after having a quarrel with wife

उत्तर प्रदेश के तालकटोरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर अपने 11 दिन के बेटे का गला घोंट दिया।

विज्ञापन


मोहल्ले में चौकाबर्तन करने वाली पत्नी के दो महीने से काम पर न जाने से वह बौखलाया था। तंगहाली के चलते पत्नी उसे नशे के लिए पैसे नहीं दे पा रही थी। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

एसओ तालकटोरा अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मोहल्ला प्रभातपुरम में वकील बीएन मिश्रा के मकान में किराए पर रहने वाले मुन्नू उर्फ महेंद्र ने शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे मासूम बेटे का गला घोंटने के बाद उसे अपनी दो वर्षीय बेटी खुशी के पास बिस्तर पर लेटा दिया।

विज्ञापन

स्मैक का भी था आदी

man kills his son for after having a quarrel with wife

दोपहर 12 बजे पत्नी सोनम घर लौटी तो दोनों बच्चे सोते नजर आए। घरेलू काम निपटाने के बाद उसने नवजात को उठाया तो उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था। गले पर गहरा निशान था।

नवजात को मृत देख सोनम रोते-चीखते बाहर आई। अन्य किराएदार दौड़े। महेंद्र नवजात का शव लेकर बाहर आया। भीड़ एकत्र होते देख महेंद्र बेटे का शव बिस्तर पर पटका और भाग निकला।

आसपास के लोगों ने बताया कि उन्होंने नवजात के रोने और महेंद्र द्वारा उसे डांटने की आवाज सुनी थी। इसके बाद से बच्चा चुप हो गया था।

मासूम खुशी ने पिता द्वारा नवजात का गला दबाने की पुष्टि की। इस पर सोनम ने अपने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

काम पर न जाने के कारण हुआ झगड़ा

man kills his son for after having a quarrel with wife

कुछ महीने पहले गले में बीमारी के चलते काफी हद तक आवाज खो चुकी सोनम ने बताया कि महेंद्र कभी कभार पुताई करके कुछ कमा लेता है, लेकिन अपनी कमाई नशे में उड़ा देता था।

इसलिए खर्च चलाने के लिए वह आसपास के घरों में चौकाबर्तन करती थी। आठ महीने का गर्भ होने पर उसने काम छोड़ दिया था। इससे महेंद्र नाराज था। बच्चे का जन्म होने के दो दिन बाद से महेंद्र ने उस पर काम पर जाने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था और नशे के लिए पैसे देने की जिद कर रहा था।

इन्कार करने पर उनमें दो दिन से झगड़ा हो रहा था। सोनम ने पुलिस को बताया कि वह सुबह नवजात को सुलाकर राजाजीपुरम के सचिवालय कॉलोनी में रहने वाली अपनी मां सुमन के घर गई थी।

एसओ ने बताया कि नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ महेंद्र के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पता चला है कि वह स्मैक का भी आदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed