UP Big News: अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश, 5वीं फेल ने ठगे 200 करोड़; गाजियाबाद में जमीन फटने का VIDEO
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
VIDEO: 32 मंजिला बिल्डिंग के पास अचानक फटी जमीन, गड्ढे में समा गई कार और स्कूटी
गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-13 में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन 32 मंजिला बहुमंजिला इमारत के पास की मुख्य सड़क अचानक ताश के पत्तों की तरह धंस गई। इस हादसे में सड़क पर पार्क की गई एक कार और स्कूटी देखते ही देखते करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गईं। इसके साथ ही पास में लगा एक बिजली का पोल भी लगभग 10 फीट तक जमीन के अंदर धंस गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त वाहनों में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पढ़ें पूरी खबर
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि हमने सनातन पर आए संकट और उसे अधर्मियों से मुक्त करने के लिए आपस में चर्चा की। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज प्रातः काल पूज्य शंकराचार्य जी के दर्शन एवं आशीर्वाद के सौभाग्यशाली क्षण और सनातन पर आए संकट को दूर करने व अधर्मियों के चंगुल से धर्म को मुक्ति दिलाने के लिए सार्थक वार्ता। पढ़ें पूरी खबर
राम मंदिर विवाद, कोषाध्यक्ष बोले- चंपत राय इस्तीफा देने के बाद आक्रोशित नहीं
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देवगिरी ने अयोध्या से रवाना होने से पहले ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि चंपत राय का स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक है और उनके मन में किसी प्रकार का आक्रोश नहीं है।
गोविंद देवगिरी ने कहा कि मुलाकात के दौरान चंपत राय के स्वास्थ्य, ट्रस्ट की कार्यप्रणाली, राम मंदिर की व्यवस्थाओं तथा हाल के घटनाक्रमों पर चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि चंपत राय ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे नए निर्णयों और व्यवस्थाओं के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री ने 701 करोड़ की दीं सौगातें, बोले- बुंदेलखंड को स्वर्ग बनाने का करेंगे काम
सीएम ने कहा कि अब निवेश की संभावना से पलायन रुका है। एक जनपद-एक उत्पाद में शजर पत्थर ने बनाई पहचान। शजर की गिनती कीमती रत्नों में हो रही है। बुंदेलखंड को बीडा के रूप में मिलेगी बड़ी सौगात। यहां नौकरी मांगने आएंगे नौजवान। कहा कि विकास और विरासत की यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि जरूरी हैं। आज का विकास उन्हीं का परिणाम है। जो भी प्रोजेक्ट जनप्रतिनिधि लाएंगे, उसे आगे बढ़ाकर बुंदेलखंड को धरती का स्वर्ग बनाने का काम करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
चौकी में भाजपा कोषाध्यक्ष ने युवक को जड़ा थप्पड़, कहा- शासन-प्रशासन मेरा है
सुल्तानपुर नगर कोतवाली की शाहगंज पुलिस चौकी में बुधवार रात भाजपा की जिला कोषाध्यक्ष पूजा कसौधन का एक युवक को चौकी इंचार्ज के सामने थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। शहर के आदर्शनगर, पल्टू का पुरवा, घोसियाना निवासी अरुण कोरी के मुताबिक वह शहर के मुरारीदास की गली में हर्षित बरनवाल की फर्म में नौकरी करते हैं। पढ़ें पूरी खबर
आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, पत्नियों के खातों में रिश्वत
रक्षा मंत्रालय के अधीन फिरोजाबाद के हजरतपुर स्थित आयुध उपस्कर निर्माणी (ओईएफएच) में भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सीबीआई जांच में खुला है। सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा गाजियाबाद ने कारखाने के तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) अमित सिंह, कनिष्ठ कार्य प्रबंधकों (जेडब्ल्यूएम) और कई ठेकेदारों व छद्म (डमी) कंपनियों के खिलाफ भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की 4 अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें कुल 10 आरोपी बनाए गए हैं। एक प्राथमिकी में फिरोजाबाद के सबसे बड़े कांच-चूड़ी उद्यमी राजकुमार मित्तल को भी आरोपी बनाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
5वीं फेल पार्टनर के साथ 200 करोड़ की साइबर ठगी
लखनऊ में इंटरनेशनल कॉल सेंटर की आड़ में विदेशी नागरिकों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य सरगना विनीत वशिष्ठ, उसकी गर्लफ्रेंड रिंकी दास गुप्ता और उसके पार्टनर नायकर जयराज को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। एडीसीपी क्राइम किरण यादव के मुताबिक, तीनों आरोपी कॉल सेंटर पर छापेमारी के बाद फरार हो गए थे। विनीत वशिष्ठ पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर