मैनपुरी : छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने के आदेश, चुनाव आयोग ने भेजा पत्र, मांगा गया है स्पष्टीकरण
सपा महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात कर मैनपुरी उप चुनाव में मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर पक्षपात करने, आचार संहिता के दौरान अफसरों की तैनाती में करने के आरोप लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा उप चुनाव से ठीक चार दिन पहले चुनाव आयोग ने छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने पत्र भेजकर एसपी को स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह कार्रवाई सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग में की गई शिकायत पर मानी जा रही है।
सपा महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात कर मैनपुरी उप चुनाव में मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर पक्षपात करने, आचार संहिता के दौरान अफसरोंं की तैनाती में करने के आरोप लगाए। डॉ. रामगोपाल की शिकायत के बाद सीईसी राजीव कुमार, आयुक्त अनूप चंद पांडेय और अरुण गोयल की बैठक में दोनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब करने का निर्णय लिया गया। आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर तैनात किए गए उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राज कुमार गोस्वामी को पुलिस थानों से तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए।
इनके द्वारा दिए गए प्रमाणों पर संज्ञान लेकर चुनाव आयोग के संयुक्त निदेशक अनुज चांडक ने एसपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि जिले में तैनात उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राजकुमार गोस्वामी को तत्काल उनके पद से कार्यमुक्त किया जाए। पत्र में कहा है कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। आयोग के मौजूदा निर्देशों का पालन न करने के संबंध में कार्रवाई की जाए।
संयुक्त निदेशक ने चिन्हित पुलिसकर्मियों को कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही एसपी से स्पष्टीकरण भी मांगा है। प्रोफेसर रामगोपाल यादव की शिकायत पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव की अध्यक्षता में चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय और अरुण गोयल की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग का अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आयोग से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
आयोग की सीईओ को नसीहत
मैनपुरी उपचुनाव के आचार संहिता उल्लंघन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला को भी नसीहत दी है। शुक्ला को उपचुनाव में सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक की पर्यवेक्षक में पुलिस बल की रेंडमाइजेशन से तैनाती करने के निर्देश दिए है।
मालूम हो कि सपा के प्रतिनिधिमंडल की ओर से उपचुनाव के दौरान समय-समय पर अजय शुक्ला को ज्ञापन देकर चुनाव में पक्षपात और आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत की गई थी। लेकिन शुक्ला के स्तर से मामले में कार्रवाई नहीं होने पर सपा महासचिव ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराई। ब्यूरो
मैनपुरी में गलत ढंग से मतदाताओं के नाम काटने का आरोप
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मतदाता सूची में कई तरह की गड़बड़ियों का आरोप लगाया है। इस संबंध में पार्टी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को बृहस्पतिवार को ज्ञापन सौंपा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपेे ज्ञापन में आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गलत ढंग से नाम काटे गए हैं। इसके जरिए मतदान से समाजवादी समर्थकों को वंचित करने का प्रयास है। मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल एवं जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र में सपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों को घर से गिरफ्तार किया जा रहा है। थाने में बर्बरतापूर्वक पिटाई की जा रही है और मतदान से दूर रहने की चेतावनी भी दी जा रही है। यह चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होेंने मांग की कि मैनपुरी में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय अधिकारियों की टीम की निगरानी में चुनाव कराया जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।