{"_id":"69e79eec3d971841210056ff","slug":"lucknow-woman-dragged-on-road-by-her-hair-beaten-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, पीटा, सोसाइटी के व्हाट्सएप पर फोटो डालने से हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महिला को बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, पीटा, सोसाइटी के व्हाट्सएप पर फोटो डालने से हुआ विवाद
Tue, 21 Apr 2026 09:29 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Tue, 21 Apr 2026 09:29 PM IST
सार
आरोपी रात 10 बजे दोनों बेटियों, पत्नी और एक युवक व महिला के साथ एसयूवी से पीड़िता के घर पहुंचा और गेट पीटने लगे। आरोप है कि शोर सुनकर महिला बाहर निकलीं तो आरोपी बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें सड़क पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के इंदिरा नगर में सोमवार रात हुए विवाद में छह लोगों ने महिला को बाल पकड़ते हुए सड़क पर घसीटा और फिर बुरी तरह पीटा। आरोपियों पर अश्लीलता करने का भी आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक सोसाइटी के पार्क में पशुओं का प्रवेश वर्जित है। रात 8:30 बजे अजय जायसवाल की बड़ी बेटी पालतू कुत्ते को पार्क में शौच करा रही थी। यह देख उन्होंने इसकी फोटो सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर डाल दी।
विज्ञापन
आरोप है कि इससे नाराज होकर अजय रात 10 बजे दोनों बेटियों, पत्नी और एक युवक व महिला के साथ एसयूवी से उनके घर पहुंचे और गेट पीटने लगे। आरोप है कि शोर सुनकर महिला बाहर निकलीं तो आरोपी बाल पकड़कर घसीटते हुए उन्हें सड़क पर ले गए और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
चीख सुनकर पति बचाने के लिए आए तो उन्हें भी पीट दिया। लोगों के जुटने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। लोगों ने घटना की जानकारी इंदिरानगर पुलिस को दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह ने बताया कि तफ्तीश की जा रही है। फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
