{"_id":"6832f66822d577811400eb01","slug":"lucknow-two-people-including-a-military-personnel-were-duped-of-rs-35-lakh-by-showing-fake-loan-papers-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow:लोन के फर्जी पेपर दिखाकर सैन्यकर्मी सहित दो से 35 लाख ऐंठे, गारंटी के लिए दिए गए चेक निकले फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow:लोन के फर्जी पेपर दिखाकर सैन्यकर्मी सहित दो से 35 लाख ऐंठे, गारंटी के लिए दिए गए चेक निकले फर्जी
Sun, 25 May 2025 04:22 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 May 2025 04:22 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ में जालसाजों ने फर्जी लोन के पेपर दिखाकर सैन्यकर्मी से 29 लाख रुपये ऐंठ लिए। वहीं, एक अन्य जगह भी प्लॉट को लेकर ठगी की गई।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सैन्यकर्मी समेत दो लोगों से जालसाजों ने आर्थिक मदद और मकान के नाम पर 35.40 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों ने पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीजीआई के पंचम खेड़ा निवासी सैन्य कर्मी मनोज कुमार के मुताबिक वह और विनोद वीपी कैंट स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात थे।
विज्ञापन
जनवरी 2022 में विनोद वीपी और उसकी पत्नी स्मिता विनोद ने अपने गांव केरल में मकान खरीदने के लिए मनोज से 29 लाख की आर्थिक मदद की मांग की थी। आरोपियों ने कहा कि वह मकान पर लोन करा रहे हैं। पास होने पर वह उन्हें रकम लौटा देंगे। जमानत के तौर पर विनोद ने उन्हें दो चेक दिए थे। सैन्यकर्मी के मुताबिक काफी समय बीतने पर भी जब दंपति ने रकम नहीं लौटाई तो उन्होंने चेक बैंक में लगा दी, जो बाउंस हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - पहले CBI आफिस के गेट पर मारा... बचने के लिए भागे तो अंदर जाकर मारा, देखें ASI पर तीर से हमले का वीडियो
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अयोध्या : धरना दे रहे बिजलीकर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी, रकम अदा नहीं की तो होगी एफआईआर
जानकारी करने पर मनोज को पता चला कि दंपती ने लोन के जो दस्तावेज उन्हें दिखाए थे, वे सारे फर्जी थे। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। उधर, पीजीआई के तेलीबाग निवासी पूर्व सैन्यकर्मी अशोक कुमार यादव के मुताबिक, बीते साल उनकी मुलाकात जयरानी इंफ्रा बोल्ड प्रा. लि. के सीएमडी राहुल यादव से हुई थी।
अशोक ने राहुल की कंपनी में दस लाख का प्लॉट बुक कराया था। आरोप है कि भुगतान के बाद भी आरोपी ने रजिस्ट्री उनके नाम नहीं की। दबाव बनाने पर आरोपी ने 3.60 लाख रुपये लौटा दिए। बची रकम मांगने पर राहुल धमकाने लगा। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की तफ्तीश चल रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।