फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Notice issued for recovery of Rs 5.5 crore to electricity workers staging strike.

अयोध्या : धरना दे रहे बिजलीकर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी, रकम अदा नहीं की तो होगी एफआईआर

Sun, 25 May 2025 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sun, 25 May 2025 02:51 PM IST
सार

अयोध्या में धरना प्रदर्शन कर रहे बिजली कर्मचारियों के लिए 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी किया गया है और अगर रकम अदा नहीं की तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
Notice issued for recovery of Rs 5.5 crore to electricity workers staging strike.
प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

संविदा बिजली कर्मियों के धरने के 34वें दिन संविदा विद्युत कर्मियों को 5.5 करोड़ रुपये वसूली का नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार चौरसिया ने जारी किया है। अपनी मांगों के समर्थन में आउटसोर्सिंग बिजली कर्मियों का धरना 34वें दिन भी जारी रहा। मुख्य अभियंता वितरण अशोक कुमार चौरसिया ने अब साढ़े पांच करोड़ का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन


जारी नोटिस में कहा गया है कि आपकी ओर से 23 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन में उच्च तीव्रता के लाउडस्पीकर्स का प्रयोग किया जा रहा है। इसके कारण विभागीय कार्य बाधित हो रहा है। राजस्व का नुकसान भी हो रहा है। अपेक्षा है कि अविलंब धरना प्रदर्शन स्थगित करना सुनिश्चित करें। अन्यथा 23 से 31 अप्रैल तक 50 लाख रुपये प्रतिदिन व एक से 20 मई तक प्रतिदिन 10 लाख के हिसाब से क्षति की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पहले CBI आफिस के गेट पर मारा... बचने के लिए भागे तो अंदर जाकर मारा, देखें ASI पर तीर से हमले का वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अस्थि विसर्जन से पहले गंगा में डूबे दो भाई व भतीजा, घरवालों की चीखें और सिसकियों ने हर किसी को झकझोर दिया


रकम अदा न करने पर एफआईआर की चेतावनी भी दी गई। इससे पहले भी मुख्य अभियंता की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे हैं। दरअसल एक माह पहले 200 से अधिक संविदा बिजली कर्मियों को बिना नोटिस के बाहर कर दिया गया था। नौकरी पर वापस लेने के लिए संविदाकर्मी एक माह से मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने धरना दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed