फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Restaurant owner shot, condition critical, police searching for miscreants from CCTV

लखनऊ : रेस्टोरेंट मालिक को मारी गोली, हालत गंभीर, सीसीटीवी से बदमाशों को तलाश रही पुलिस

Thu, 28 Oct 2021 09:52 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 28 Oct 2021 09:52 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक की हालत नाजुक है। उसे सीने के पास और पेट में गोली लगी है। पुलिस पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Restaurant owner shot, condition critical, police searching for miscreants from CCTV
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में आलमबाग इलाके में चंदरनगर पेट्रोल पंप के पास बुधवार देर रात रेस्टोरेंट संचालक जसविंदर सिंह रोमा को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली चलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल रेस्टोरेंट मालिक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

प्रभारी  निरीक्षक आलमबाग अमरनाथ विश्वकर्मा के मुताबिक, चंदरनगर इलाके में चिक-चिक नाम से जसविंदर सिंह उर्फ  रोमी (55) का रेस्टोरेंट है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट के बाहर उनको गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े तो इस बीच हमलावर फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने घायल जसविंद सिंह को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां घायल जसविंदर की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

 

पुलिस को मौके से दो खोखे भी मिले हैं। पुलिस वारदात स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक की हालत नाजुक है। उसे सीने के पास और पेट में गोली लगी है। वही पुरानी रंजिश सहित कई बिंदुओं पर पड़ताल चल रही है। रेस्टोरेंट मालिक को गोली मारे जाने की सूचना पर कई व्यापारी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed