फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   https://www.amarujala.com/lucknow/lucknow-policeman-s-father-shot-dead-attacker-absconding

लखनऊ : घर के बाहर सो रहे दरोगा के पिता की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने कहा...

Thu, 26 Aug 2021 09:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 26 Aug 2021 09:47 AM IST
सार

मंगलवार देर रात अटारी गांव निवासी साठ वर्षीय किसान तेजनरायन त्रिवेदी घर के बाहर बने बरामदे सो रहे थे। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उनके माथे पर दो गोलियां मार दी, जिससे उनकी मौत हो गयी।

विज्ञापन
https://www.amarujala.com/lucknow/lucknow-policeman-s-father-shot-dead-attacker-absconding
लखनऊ हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ में माल थाना क्षेत्र के अटारी गांव में मंगलवार देर रात अयोध्या में तैनात दरोगा द्रवेश त्रिवेदी के पिता तेज नारायण त्रिवेदी (62) की गोली मार कर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह गांव में ही अपने आटा चक्की के कारखाना के बाहर बरामदे में सो रहे थे। परिजनों ने किसी रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया  है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात तेज नारायण की सिर में गोली मारकर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। जब वह घर के बाहर मच्छरदानी लगा कर सो रहे थे। पुलिस घटना की जानकारी पर उन्हें माल सीएससी लेकर गई। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रैफर कर दिया गया । उनके परिवार जन उनको अपोलो हास्पिटल ले गए। जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। बेटे प्रवेश की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वाड की टीम के साथ साक्ष्यों का संकलन किया गया है। पोस्टमार्टम व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर परिजन जागे, नहीं दिखे हत्यारे
माल के अटारी गांव निवासी तेज नारायण उर्फ तेजा के बेटे प्रवेश के मुताबिक  रात करीब एक बजे गोली की आवाज सुनकर घर के बाहर निकला तो पिता जी चारपाई पर खून से लथपथ पड़े थे। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए। आसपास दौड़कर कुछ लोगों ने देखा भी, लेकिन हत्यारे नजर नहीं आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने रंजिश से किया इंकार
माल थाना प्रभारी राम सिंह  के मुताबिक परिजनों ने किसी भी प्रकार की रंजिश से मना किया है। घर में उनकी पत्नी व दो बेटे रहते हैं। मुकदमा दर्ज कर लेनदेन, पारिवारिक विवाद के बिंदु पर पड़ताल की जा रही है।


पुलिस ने कहा आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत
दरोगा के पिता की हत्या के मामले में एसपी ग्रामीण हिरदेश  कुमार के कार्यालय से एक विज्ञप्ति जारी की गई। जिसमें दरोगा के पिता की मौत का कारण आकाशीय बिजली गिरना बताया गया। हालांकि पुलिस ने इस मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed