{"_id":"6307264010ee1b681b31651c","slug":"lucknow-police-arrested-people-who-drink-wine-on-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Impact: पुलिस ने दबोचे सड़क के शराबी, पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोन में कार्रवाई, 247 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amar Ujala Impact: पुलिस ने दबोचे सड़क के शराबी, पुलिस कमिश्नरेट के सभी जोन में कार्रवाई, 247 गिरफ्तार
Thu, 25 Aug 2022 01:10 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:10 PM IST
सार
अमर उजाला में छपी खबर के बाद लखनऊ पुलिस ने अभियान चलाते हुए सड़क पर जाम लड़ाने वाले 247 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये कार्रवाई सभी जोन में की गई है।
विज्ञापन
शराब पीने वालों को पकड़ने के साथ कारों की चेकिंग की गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी लखनऊ की सड़कों पर खुलेआम शराब के जाम लड़ाने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस हरकत में आई। लखनऊ मंडल के प्रभारी व पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद की शराब की दुकानों के बाहर ही जाम लड़ाए जाने को लेकर सोमवार को नाराजगी जताने के बाद भी नींद में रहे पुलिस अधिकारियों की लापरवाही को ‘अमर उजाला’ ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया।
विज्ञापन
इसके बाद सड़कों पर मुस्तैद दिखी पुलिस ने 247 शराबियों को गिरफ्तार किया। वहीं, करीब इतनी ही संख्या में सड़क पर जाम लड़ा रहे लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने 200 से ज्यादा दुकानों के बाहर हालातों का जायजा लिया।
विज्ञापन
‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद से पुलिस बुधवार देर शाम से ही सड़कों पर दिखी। सभी जोन में शराब की दुकानों के बाहर चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान शराब की दुकान के बाहर खड़े होकर जाम लड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इसके साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दुकान के बाहर पीने वालों को शराब न दी जाए।
विज्ञापन
दुकान के बाहर किसी ने शराब पी तो दुकानदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान गोमतीनगर, विभूतिखंड, चौक, ठाकुरगंज समेत अन्य इलाकों में पुलिस टीम ने कार की डिग्गी, बाइक में टंगे थैलों तक को चेक किया।
कहां, कितनी गिरफ्तारियां
जोन -- संख्या
पूर्वी -- 29
दक्षिणी -- 44
पश्चिमी -- 81
उत्तरी -- 64
सेंट्रल -- 29
जारी रहेगी सख्ती
डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक का कहना है कि सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ सभी जोन में सख्ती की गई है। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।