{"_id":"67c3533accdc15ab8d001bc9","slug":"lucknow-on-receiving-information-about-the-fight-the-inspector-and-constable-arrived-took-them-hostage-bea-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, फाड़ दी दोनों की वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : झगड़े की सूचना मिलने पर पहुंचे दरोगा और सिपाही को बंधक बनाकर पीटा, फाड़ दी दोनों की वर्दी
Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
सार
Inspector beaten in lucknow: लखनऊ में अपराधियों के हौंसले किस कदर बुलंद हैं इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक मामले की शिकायत पर पहुंचे दरोगा के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सरोजनीगर के बंथरा के पहाड़पुर गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच झगड़े की सूचना पर पहुंचे दरोगा व सिपाही को एक पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया और मारपीट की। यही नहीं, पुलिस वालों की वर्दी भी फाड़ दी। मौके पर पहुंची फोर्स ने दोनों को मुक्त कराया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। बंथरा पुलिस ने पुलिसकर्मियों से मारपीट की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन
बंथरा के पहाड़पुर निवासी रामजी पांडेय ने 12 वर्ष पहले गांव के ही छेदा रावत से जमीन खरीदी थी। कुछ दिनों बाद छेदा की मौत हो गई। शनिवार को छेदा के बेटे पिंटू, सुनील और अनिल इस जमीन पर बाउंड्री बनवा रहे थे। इसकी जानकारी पर रामजी मौके पर पहुंचे और काम रोकने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। वहां मौजूद कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन
रात करीब 9 बजे फिर दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पर दरोगा व सिपाही मौके पर पहुंचे। इस बीच पिंटू व उसके भाई छत पर चढ़कर गाली गलौज करने लगे। पुलिसवालों ने नीचे उतरने के लिए कहा तो आरोपी धमकी देने लगे। दरोगा व सिपाही पिंटू के घर में घुसे तो अंदर मौजूद लोगों ने दोनों को बंधक बना लिया और दरवाजा बंद कर मारपीट की। आरोपियों ने दरोगा व सिपाही की वर्दी फाड़ दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर बंथरा राम सिंह ने दरोगा व सिपाही से मारपीट की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि दो पक्षों में बाउंड्रीवाॅल को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।