फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: Naved Mian expelled from Congress after declaring support to BJP

Lucknow News : भाजपा को समर्थन की घोषणा के बाद नावेद मियां कांग्रेस से निष्कासित

Fri, 02 Dec 2022 12:22 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 02 Dec 2022 12:22 AM IST
सार

नावेद मियां रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे हैं उनका क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं में वर्चस्व है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय ने बुधवार को रामपुर में नावेद मियां से मुलाकात कर समर्थन मांगा था।

विज्ञापन
Lucknow News: Naved Mian expelled from Congress after declaring support to BJP
नवाब काजिम अली खां

विस्तार

रामपुर विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना को समर्थन की घोषणा के बाद कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।

विज्ञापन


रामपुर उप चुनाव में अल्पसंख्यक वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए भाजपा हर संभव प्रयास कर रही है। नावेद मियां रामपुर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक रहे हैं उनका क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं में वर्चस्व है। पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर उपाध्याय ने बुधवार को रामपुर में नावेद मियां से मुलाकात कर समर्थन मांगा था।
विज्ञापन


जितिन प्रसाद से मुलाकात के बाद नावेद ने उप चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की थी। पार्टी की अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ला ने नावेद मियां के कृत्य को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed