फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Metro fare comparison with cab

लखनऊ मेट्रो से करें सस्ता और सुहाना सफर, कैब के मुकाबले कितनी सस्ती पड़ेगी सवारी

Thu, 31 Aug 2017 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 31 Aug 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Metro fare comparison with cab
मेट्रो

ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के लिए अगर आप कैब लेते हैं तो इसके लिए 200 से अधिक रुपये चुकाने पड़ेंगे। वहीं, छह सितंबर से यही दूरी प्राथमिकता सेक्शन पर लखनऊ मेट्रो से तय करेंगे तो मात्र 30 रुपये ही खर्च करने होंगे।

विज्ञापन


कैब की तरह मेट्रो भी आरामदायक और वातानुकूलित माहौल में सफर कराएगी, लेकिन खास बात यह है कि इसके लिए वह वक्त कम लेगी।

दूसरे माध्यमों जैसे ऑटो या बाइक की तुलना में मेट्रो में खर्च खर्च भले ही आंशिक रूप से ज्यादा आए। लेकिन, ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच यात्रा में लगने वाले समय और आराम को देखते हुए मेट्रो ही बेहतर विकल्प होगी।
विज्ञापन


अमर उजाला ने बुधवार को लखनऊ मेट्रो की तुलना में मौजूदा विकल्प जैसे कैब, निजी कार, बाइक और साइकिल से आने-जाने पर होने वाले खर्च और लगने वाले समय को परखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कंपनी की कैब से ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग पहुंचने का खर्च 212 रुपये आया। इस सफर के लिए कैब ने 39 मिनट का समय लगा।

यह माना जाना चाहिए कि निजी कार से भी कमोबेश इतना ही खर्च और समय लगेगा। ऐसे में कार या कैब से सस्ती और तेज विकल्प मेट्रो ही होने वाली है।
 

बाइक और ऑटो की तुलना में खर्च समान पर मेट्रो में सुविधा ज्यादा

ऑटो पर चारबाग से ट्रांसपोर्ट नगर जाने को 25 रुपये किराया लगा। वहीं, इसमें करीब 45 मिनट का समय लगा। बाइक से भी करीब 20 रुपये के पेट्रोल में 8.5 किमी की दूरी तय कर ली गई।

इससे समय भी 25 मिनट रह गया। साइकिल से चारबाग आने वाले मनमोहन वर्मा से राय ली गई। उनका कहना था कि इसमें 45 मिनट लगते हैं। हालांकि, खर्च जरूर कुछ नहीं होता।

इन सबकी अपेक्षा मेट्रो में आप 30 रुपये खर्च कर मात्र 21 मिनट में एसी की हवा खाते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग पहुंच सकते हैं।

जाम बढ़ा रहा झाम

ट्रांसपोर्टनगर से चारबाग आने-जाने में जाम कई जगह पर मुश्किल खड़ी कर रहा है। इसके उलट मेट्रो से आने-जाने में कोई ऐसा संकट नहीं है।

अवध चौराहा, आलमबाग बस अड्डा, मवैया लाइन, चारबाग स्टेशन के पास जबरदस्त जाम लोगों के पसीने छुड़ा रहा है। हमेशा की तरह बुधवार को भी यहां जाम मिला। इससे आने-जाने में लगने वाला समय और खर्च दोनों ही बढ़ गए।

पार्किंग का खर्च अलग

अपने निजी वाहन से आने-जाने पर एक दूसरा खर्च और झंझट पार्किंग का भी है। चारबाग पर पार्किंग मिल सकती है। यह खर्च भी 10 से 40 रुपये तक है।

इसके उलट गाड़ी खड़ी करने में भी मुश्किल आती है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि मेट्रो पकड़ने को स्टेशन तक कैसे जाया जाए। इसका जवाब जल्द ही मेट्रो अपनी सस्ती फीडर सेवा अंदरूनी इलाकों से शुरू करके देगा। 

किराया और समय: ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच

 
व्हीकल समय लगा अनुमानित खर्च
मेट्रो  21 मिनट 30 रुपये
कैब या कार 32 मिनट 212 रुपये
ऑटो 45 मिनट 25 रुपये
बाइक 25 मिनट 20 रुपये
साइकिल 45 मिनट मुफ्त

(यह आंकड़े तथ्य और मौजूदा हालात परखने के बाद आंके गए।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed